
पेंशन ना मिलने पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी ने की सुसाइड की कोशिश, दोनों पैर टूटे
AajTak
पाकिस्तान में रेलवे के एक सेवानिवृत बुजुर्ग ने जान देने की कोशिश की है. बुजुर्ग कई महीनों से पेंशन न मिलने से परेशान था और अक्सर रेलवे हेडक्वार्टर के चक्कर लगाता था ताकि उसके पैसे उसे मिल जाए. लेकिन जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो वो रेलवे हेडक्वार्टर की सबसे ऊपरी मंजिल से नीचे कूद गया.
बदहाल आर्थिक स्थिति से जूझ रहा पाकिस्तान अपने सरकारी कर्मचारियों को पेंशन और जनरल प्रोविडेंट के पैसे तक नहीं दे पा रहा जिससे लोग बेहद निराश हैं. पाकिस्तान रेलवे ग्रेड-4 के एक कर्मचारी ने इससे परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. रॉबिन नाम का बुजुर्ग व्यक्ति पेंशन की रकम न मिल पाने के कारण बेहद परेशान था. निराशा में उसने रेलवे मुख्यालय की इमारत से कूदकर जान देने की कोशिश की जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए.
पाकिस्तान के अखबार, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग कई वर्षों से रेलवे में कार्यरत था. आसमान छूती महंगाई के बीच पिछले कई महीनों से उसे अपने पेंशन के पैसे नहीं मिले थे.
रॉबिन अपनी पेंशन के लिए और उसमें हो रही देरी की जानकारी के लिए अक्सर रेलवे मुख्यालय आया करता था. लेकिन रेलवे के अधिकारी उसे कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं देते थे. पेंशन में हुई देरी और अधिकारियों के ठंडे रवैये से परेशान होकर बुजुर्ग रेलवे मुख्यालय के ऊपरी मंजिल पर जाकर नीचे कूद गया जिसमें उसकी जान तो बच गई लेकिन दोनों पैर टूट गए.
पाकिस्तान में हुई इस घटना ने लोगों का ध्यान उन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरफ खींचा है जो महीनों से अपने पेंशन के इंतजार में हैं. इसमें निम्न आय वर्ग के लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है.
पाकिस्तान सरकार ने लाखों लोगों की पेंशन रोका
सूत्रों के अनुसार, देश भर के लगभग 150,000 रेलवे पेंशनभोगियों को अभी तक उनके पैसे नहीं दिए गए हैं. जो कर्मचारी फिलहाल कार्यरत हैं, उन्हें भी महीनों से सामान्य भविष्य निधि (GPF) के पैसे नहीं मिले हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







