
पृथ्वीराज कपूर, RK स्टूडियो और होली का जश्न, बेहद रोचक हैं ये किस्से, देखें
AajTak
बॉलीवुड की होली का जिक्र होते ही राज कपूर के आरके स्टूडियो में होली पार्टी जरूर याद आती है. राज कपूर जब तक जीवित रहे उन्होंन होली पार्टी को एक शानदार कार्यक्रम बनाए रखा. पृथ्वीराज कपूर ने पृथ्वी थिएटर में सामूहिक रूप से होली खेलने की परम्परा शुरु की थी. उस वक्त पृथ्वी थिएटर के सारे कलाकार मिलकर राग-रंग का उत्सव मनाया करते थे. इसी परम्परा को राज कपूर ने RK स्टूडियो के निर्माण के साथ संस्थागत रूप दे दिया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












