
पूर्व PM के बेटे को टिकट, पांच नए चेहरों पर दांव... BJP ने यूपी की नई लिस्ट से साधा जातीय समीकरण
AajTak
बीजेपी ने अपनी 10वीं लिस्ट में यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी किया है. इसमें मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, प्रयागराज से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय को टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में बीजेपी ने 5 नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि दो दिग्गजों के टिकट काट दिए हैं.
लोकसभा चुनाव को लेकर जारी हुई बीजेपी की 10वीं लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. एक ओर जहां भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे को टिकट दिया है. तो प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है. उधर, बलिया से भी पार्टी ने वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटा है. हालांकि भाजपा ने पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे पर भरोसा जताया है, गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने बीजेपी ने बिल्कुल नया चेहरा उतारा. गाजीपुर से मनोज सिन्हा के करीबी पारसनाथ राय को टिकट दिया गया है.
गाज़ीपुर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट पारसनाथ राय का कोई बड़ा राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है, ना ही उनकी गाजीपुर में कोई बड़ी राजनीतिक पहचान है. पारसनाथ राय, मनोज सिन्हा के बेहद करीबी माने जाते हैं, संघ से जुड़े हुए हैं और एक स्कूल के मालिक हैं. माना जा रहा है कि जब मनोज सिन्हा खुद इस चुनाव में नहीं उतरे तो उनके बेटे को भी टिकट नहीं मिला. ऐसे में उनके करीबी को टिकट दिया है. पारसनाथ राय के जरिए बीजेपी भूमिहार वोटों को घोसी और बलिया में बैलेंस करना चाहती है.
बीजेपी ने अपनी 10वीं लिस्ट में यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी किया है. इसमें मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, प्रयागराज से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय को टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में बीजेपी ने 5 नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि दो दिग्गजों के टिकट काट दिए हैं.
बलिया से नीरज शेखर को टिकट
प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर उनकी जगह नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को भाजपा ने बलिया से टिकट दिया है, वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर नीरज शेखर को बलिया से प्रत्याशी बनाया गया है. बीजेपी ने कौशाम्बी और मछलीशहर की दोनों अनुसूचित सीटों पर अपने सांसदों विनोद सोनकर और बीपी सरोज को दोबारा मौका दिया है.
टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण का ख्याल

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







