
पूर्व CM, डिप्टी सीएम के भाई, एक्टर की वाइफ... कांग्रेस ने पहली लिस्ट में दिग्गजों पर खेला दांव
AajTak
कांग्रेस ने शुक्रवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 60 से अधिक लोकसभा सीटों में से 39 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है. इस लिस्ट में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 15 जनरल कैटेगरी से ताल्लुक रखते हैं जबकि 24 उम्मीदवार ऐसे हैं जो एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं. कांग्रेस की पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.
दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में सीईसी की बैठक हुई थी. इसमें दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई थी. इसके अगले दिन आज शुक्रवार को इन 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 60 से अधिक लोकसभा सीटों में से 39 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है. इस लिस्ट में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इनके अलावा कन्नड फिल्म
यह भी पढ़ें: 50 से कम उम्र के बस 12 उम्मीदवार, जनरल कैटेगरी से 15... कांग्रेस की पहली लिस्ट से निकले ये चुनावी संदेश
कांग्रेस की पहली लिस्ट में इन बड़े चेहरों को मिली जगह
राहुल गांधी: कांग्रेस ने एक बार फिर राहुल गांधी को केरल की वायनाड सीट से मैदान में उतारा है. हालांकि, राहुल इस बार अपनी परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. राहुल गांधी ने 2019 की लोकसभा चुनाव में वायनाड और अमेठी, दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था. इस दौरान वह अमेठी सीट हार गए थे और वायनाड से बड़ी जीत दर्ज की थी. राहुल को वायनाड में 6 लाख 64 हजार वोट मिले थे और उन्होंने 4 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
भूपेश बघेल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. इस लोकसभा सीट पर आजादी के बाद से अब तक कुल 17 चुनाव हो चुके हैं. राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र में 1952 से लेकर 1999 तक 13 बार चुनाव हुए, जिनमें से ज्यादातर नतीजे कांग्रेस के ही पक्ष में रहे हैं. हालांकि साल 2000 में मध्य प्रदेश के विभाजन से बने छत्तीसगढ़ के अस्तित्व में आने के बाद से यहां 2007 में एक उपचुनाव के अलावा तीन लोकसभा चुनाव हुए हैं. 1999 के बाद से 2007 के उपचुनावों के अलावा सभी चुनावों (1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 ) में बीजेपी ने सीट पर कब्जा करने में कामयाब रही है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







