
पूर्व पति से बदला लेने के लिए मासूम बेटियों की निर्मम हत्या! मां ने ममता को किया शर्मसार
AajTak
अमेरिका में एक मां ने अपनी दो बेटियों की निर्मम हत्या कर दी है. दरअसल, उसका पूर्व पति उसकी पांच साल की बेटी को लेकर जाना चाहता था. पति से बदला लेने के लिए महिला ने अपनी दोनों बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी. छोटी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बड़ी बेटी को दो गोली लगने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
अमेरिका में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को महज इसलिए मार दिया क्योंकि उसे अपने पूर्व पति से बदला लेना था. उसका पूर्व पति सबसे छोटी बेटी को लेकर अमेरिका के मिजूरी राज्य में जाने वाला था जिसके बाद महिला ने अपने पति से बदला लेने के लिए 15 और पांच साल की अपनी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी.
द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, सैंतीस वर्षीय वेरोनिका यंगब्लड को अपने पूर्व पति से बदला लेने के प्रयास में अपनी दो बेटियों की हत्या करने का दोषी पाया गया है. वेरोनिका ने अगस्त 2018 में अपनी बेटियों- शेरोन कास्त्रो, (15) और ब्रुकलिन यंगब्लड (5) की हत्या कर दी थी.
उसकी तरफ से कहा गया था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और इस कारण उसे सजा न जी जाए. लेकिन जजों ने महिला को दो हत्याओं में आरोपी बनाया. जजों ने उसे हथियारों के इस्तेमाल के दो मामलों में भी दोषी पाया.
वेरोनिका के मामले की सुनवाई दो हफ्ते चली जिसकी अध्यक्षता फेयरफैक्स काउंटी के जज रैंडी बेलोज ने की. सुनवाई के दौरान मेंटल हेल्थ डॉक्टरों, वेरोनिका की बहन, एक्स हसबैंड और पूर्व प्रेमी ने गवाही दी. अभियोजकों ने वेरोनिका को एक दुर्भावनापूर्ण, स्वार्थी और जानबूझकर हत्यारा बताया.
वेरोनिका पहले सेक्स वर्कर थी जिसके बारे में बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा कि उसके अपने परिवार ने ही उसका शारीरिक और यौन शोषण किया गया था.
बड़ी बेटी को लगी दो गोली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









