
पूरी हुई 'मिली' की शूटिंग, Janhvi Kapoor ने शेयर किया Bony Kapoor के साथ पहली फिल्म का एक्सपीरियंस
AajTak
जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क की रिलीज से पहले ही श्रीदेवी की मौत हो गई थी. जाह्नवी कई बार इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वो अपनी मां के बेहद करीब थीं. श्रीदेवी की गाइडेंस में उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाया और आगे बढ़ने की हिम्मत दिखाई. पर श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी कपूर ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश में कोई कमी नहीं रखी है.
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'मिली' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. अब तक के अपने करियर में पहली बार जाह्नवी ने पापा के साथ कोई फिल्म की है. बस इसलिये बोनी कपूर के प्रॉडक्शन में बनी ये फिल्म जाह्नवी के लिये बेहद खास है. फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर पिक्चर्स भी शेयर की हैं. इन फोटोज में वो अपने पिता और को-स्टार्स के साथ दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने अपने डैडी कूल के लिये एक मैसेज भी लिखा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












