
'पूरा ब्रिटेन आपके साथ...' गले लगाकर जेलेंस्की का ब्रिटिश PM स्टार्मर ने बढ़ाया हौसला, £2.26 बिलियन लोन भी दिया
AajTak
एक ओर जहां ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ जेलेंस्की की बातचीत तनावपूर्ण रही, तो वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर जेलेंस्की को गर्मजोशी से गले लगाकर उनका स्वागत किया. इस मुलाकात को जेलेंस्की ने 'उत्साहजनक' बताया और यूक्रेन के प्रति ब्रिटेन के 'अटूट समर्थन' की सराहना की. स्टार्मर ने भी दोहराया कि ब्रिटेन यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा.
यूक्रेन और ब्रिटेन ने शनिवार को 2.26 बिलियन पाउंड (2,48,63,86,46,000 रुपये) के लोन एग्रीमेंट पर साइन किए, जिससे यूक्रेन की रक्षा क्षमता को मजबूती मिलेगी. यह समझौता ऐसे समय हुआ जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की की व्हाइट हाउस में तीखी बहस हो गई थी. यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की से मिलकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि 'यूक्रेन को यूनाइटेड किंगडम का पूरा समर्थन प्राप्त है.'
इस लोन का भुगतान प्रतिबंधित रूसी संप्रभु संपत्तियों से पैदा होने वाले मुनाफे से किया जाएगा. इस समझौते पर ब्रिटेन की चांसलर रेचेल रीव्स और यूक्रेन के वित्त मंत्री सर्गी मार्चेन्को ने साइन किए. समझौते के तहत पहली किश्त अगले सप्ताह यूक्रेन को मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में जेलेंस्की पर भड़के ट्रंप, क्या बंद हो जाएगी यूक्रेन को मिलने वाली मदद? देखें Video
कीर स्टार्मर ने गर्मजोशी से किया जेलेंस्की का स्वागत
एक ओर जहां ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ जेलेंस्की की बातचीत तनावपूर्ण रही, तो वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर जेलेंस्की को गर्मजोशी से गले लगाकर उनका स्वागत किया. इस मुलाकात को जेलेंस्की ने 'उत्साहजनक' बताया और यूक्रेन के प्रति ब्रिटेन के 'अटूट समर्थन' की सराहना की. स्टार्मर ने भी दोहराया कि ब्रिटेन यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा.
यह बैठक एक महत्वपूर्ण यूरोपीय शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुई, जहां यूक्रेन के शांति समझौते पर चर्चा होनी है. इस दौरान स्टार्मर ने जेलेंस्की को आश्वस्त किया, 'पूरा यूनाइटेड किंगडम आपके साथ है. हम यूक्रेन के साथ तब तक खड़े रहेंगे, जब तक जरूरत होगी.'

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







