
पूनम से पहले मनीषा ने फैलाई थी मौत की झूठी खबर, तोड़ा फैन्स का दिल, हुई FIR
AajTak
क्या आप जानते हैं कि अपनी ही मौत का झूठा नाटक रचने वाली पूनम पांडे पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि उनसे पहले 90 के दशक की एक पॉपुलर बॉलीवुड हसीना भी अपनी मौत का झूठा ड्रामा करके लोगों को हौरान कर चुकी हैं. ये एक्ट्रेस कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्यों किया था? आइए जानते हैं...
क्या कोई अपनी मौत का झूठा ढोंग रच सकता है? ये बात सोचने में भी अटपटी लगती है, लेकिन ग्लैमर की दुनिया में अब अपनी ही मौत का नाटक करना आम बात होती जा रही है. बीते दिनों मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर की अवेयरनेस की आड़ में अपनी ही मौत का झूठा ऐलान कर दिया. पूनम पांडे की इस हरकत से आम जनता से लेकर सितारे तक गुस्से में हैं. सभी उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं.
ये हसीना भी कर चुकी है मौत का झूठा नाटक
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी ही मौत का झूठा नाटक रचने वाली पूनम पांडे पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि उनसे पहले 90 के दशक की एक पॉपुलर बॉलीवुड हसीना भी अपनी मौत का झूठा ड्रामा करके लोगों को हौरान कर चुकी हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मनीषा कोइराला हैं.
जी हां, साल 1995 में अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए मनीषा कोइराला ने भी अपनी मौत की झूठी खबर फैलानी की तरकीब आजमाई थी. इस फिल्म का नाम क्रिमिनल था, जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को लेकर दर्शकों में बज क्रिएट करने के लिए महेश भट्ट ने मनीषा कोइराला की मौत की खबर उनके फोटो के साथ अखबार में छपवाई थी, क्योंकि वो क्रिमिनल फिल्म की लीड हीरोइन थीं.
मुश्किल में फंसी थी टीम!
लेकिन जब लोगों को पता चला कि मनीषा की मौत की खबर जूठी है, तो उस समय भी खूब बवाल मचा था. लोगों ने इस पब्लिसिटी स्टंट को घटिया बताया था. कई रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जाता है कि इस हरकत के बाद फिल्ममेकर के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी. हालांकि, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












