
पूजा पाल पर शुरू हुई लड़ाई PDA पर आई... कैसे अखिलेश ने तीर बीजेपी की ओर ही उल्टा मोड़ दिया?
AajTak
सपा से विधायक पूजा पाल के निष्कासन का मुद्दे पर अब सियासी रंग चढ़ गया है. पूजा पाल ने सपा के पीडीए पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव पर जमकर हमले किए तो सपा ने भी फ्रंटफुट पर उतारकर बीजेपी को ओबीसी विरोधी कठघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही 2027 में हों, लेकिन अभी से ही सपा और बीजेपी के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है. विधायक पूजा पाल को सपा से निष्कासित करने से प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. बीजेपी ने पूजा पाल के सहारे समाजवादी पार्टी के विनिंग फॉर्मूले पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सियासी हवा निकालने की रणनीति बनाई, तो जवाब में अखिलेश यादव ने अपने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को फ्रंटफुट पर उतार दिया.
कौशांबी के चायल से विधायक पूजा पाल के साथ खड़े होकर बीजेपी ओबीसी के तहत पाल-गड़रिया और बघेल समुदाय को साधने के साथ-साथ अखिलेश के पीडीए फॉर्मूले को कठघरे में खड़े करने की कवायद शुरू कर दी है. पूजा पाल ने सपा के पीडीए को परिवारवाी, दागी और अपराधी बताते हुए अपनी जान का खतरा बताया.
वहीं, पूजा पाल का नाम लिए बगैर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बेहद गंभीर सवाल है. कोई मुख्यमंत्री से मिले और उसे जान का खतरा दूसरे दल के नेता से हो, यह कैसे संभव है. अखिलेश ने कहा कि अब अगर बीजेपी वाले उन्हें मार देंगे तो जेल हम चले जाएंगे. इस तरह सपा और बीजेपी दोनों ही सियासी नैरेटिव सेट करने के साथ-साथ संदेश देने का दांव चल रहे हैं.
सपा के पीडीए पर पूजा पाल ने उठाए सवाल
पूजा पाल ने सपा के पीडीए पर सवाल उठाते हुए अखिलेश पर करारा हमला बोला. पूजा पाल ने शुक्रवार को अखिलेश यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें सपा के पीडीए को लेकर कहा कि 'पी' का मतलब परिवार, 'डी' का मतलब दागी और 'ए' का मतलब अपराधी है. पूजा पाल ने कहा कि उन्हें यह सूचना भी मिली है कि उन्हें (अतीक अहमद गैंग) बहुत बड़ी ताकत मिल गई है कि पूजा पाल को सपा से हटा दिया गया है, वे जिस तरह से चाहें उस तरह से रहेंगे. साथ ही कहा कि जब मेरे पति की हत्या हुई, उस समय राज्य में सपा की ही सरकार थी, ऐसे में मुझे भय है कि सपा के पोषित माफिया गुंडे मेरी हत्या करा सकते हैं.
सपा के इस फैसले ने बीजेपी को अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करने का मौका दे दिया है. पाल और बघेल समाज के प्रभावशाली वोट बैंक को अपने पाले में करने की बीजेपी की रणनीति अब और मुखर हो गई है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







