
पुलिस स्मृति दिवस पर राजनाथ ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले- एक-दूसरे पर निर्भर है समाज और पुलिस
AajTak
पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर चाणक्यपुरी स्थित पुलिस मेमोरियल में आयोजित अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, 'ये दिन न केवल पुलिस बलों, बल्कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य अर्धसैनिक बलों के उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया.'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले जवानों को यादकर श्रद्धांजलि अपर्ति की.
इस मौके पर जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, पुलिस स्मृति दिवस देश की सुरक्षा में अपने आप को समर्पित कर देने वाले हमारे पुलिस, और सभी अर्धसैनिक बलों के जवानों के त्याग को याद करने का दिन है. मैं भारत के नागरिकों की सुरक्षा में अपने प्राणों को आहूत कर देने वाले सुरक्षा बलों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.
'एक-दूसरे पर निर्भर हैं पुलिस और समाज'
उन्होंने कहा, 'समाज और पुलिस दोनों एक-दूसरे पर समान रूप से निर्भर हैं. कोई भी समाज तभी शांति और प्रगति की ओर बढ़ सकता है, जब उसके अंदर सुरक्षा-न्याय और विश्वास की भावना सुदृढ़ हो. पुलिस व्यवस्था तभी प्रभावी रूप से काम कर सकती है, जब समाज के नागरिक पुलिस के सहयोगी के रूप में काम करते हैं और कानून का सम्मान करते हैं. जब समाज और पुलिस के बीच संबंध आपसी समझ और जिम्मेदारी पर होते हैं. तब समाज और पुलिसबल दोनों समृद्ध होते हैं.'
इसलिए ये बहुत जरूरी है कि दोनों के बीच एक संतुलित साझेदारी बनी रहे, जहां पुलिस संरक्षक की भूमिका निभाए और समाज उत्तरदायी नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाए, ताकि सुरक्षा-व्यवस्था और मजबूत हो सके.
'मिशन एक- राष्ट्र की रक्षा'

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









