
पुलवामा के वक्त ISI चीफ, इमरान से कट्टर दुश्मनी...जानिए कौन हैं पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ आसिम मुनीर?
AajTak
आर्मी चीफ के तौर पर आसिम मुनीर के नाम पर राष्ट्रपति की मुहर लगना बाकी है. आसिम मुनीर अभी पाकिस्तान की सेना में सबसे वरिष्ठ जनरल हैं. उनका लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर कार्यकाल 27 नवंबर को खत्म हो रहा है. लेकिन अब वे 3 साल तक पाकिस्तान के आर्मी चीफ रहेंगे.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर को पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया है. इसके अलावा जनरल साहिर शमशाद मिर्जा के नाम की जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन पद पर सिफारिश की है. आसिम मुनीर जनरल बाजवा की जगह लेंगे. बाजवा 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. वे 2016 में पहली बार पाकिस्तान आर्मी चीफ बने थे. हालांकि, 2019 में उनके कार्यकाल को 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया था.
आर्मी चीफ के तौर पर आसिम मुनीर के नाम पर राष्ट्रपति की मुहर लगना बाकी है. आसिम मुनीर अभी पाकिस्तान की सेना में सबसे वरिष्ठ जनरल हैं. उनका लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर कार्यकाल 27 नवंबर को खत्म हो रहा है. लेकिन अब वे 3 साल तक पाकिस्तान के आर्मी चीफ रहेंगे.
कौन हैं लेफ्टिनेंट मुनीर ?
लेफ्टिनेंट मुनीर अभी पाकिस्तानी सेना में क्वार्टरमास्टर जनरल के तौर पर सेवा दे रहे हैं. आसिम मुनीर को सितंबर 2018 में 2 स्टार जनरल के तौर पर प्रमोट किया गया था. लेकिन उन्होंने इसके दो महीने बाद चार्ज लिया था. ले. जनरल आसिम ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल के तहत सेना में भर्ती हुए थे. वे फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट में कमीशन हुए. वे जनरल बाजवा के पुराने करीबी माने जाते हैं.
पुलवामा हमले के वक्त ISI चीफ थे मुनीर पुलवामा हमले के वक्त आसिम मुनीर पाकिस्तान ISI के चीफ थे. पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और खराब होते चले गए.
जब इमरान ने ISI चीफ पद से हटाया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









