
पुतिन से मिलने बख्तरबंद ट्रेन से रूस पहुंचे किम जोंग, कैसी है वो शाही ट्रेन, जिससे उनके दादा-पिता भी करते रहे यात्रा?
AajTak
उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग ज्यादातर विदेश यात्राएं ट्रेन से ही करते रहे. ये मामूली नहीं, बल्कि हथियाबंद ट्रेन है, जिसमें रॉयल सुविधाएं हैं. किम से पहले उनके दादा और पिता भी इस रॉयल ट्रेन से ही आना-जाना करते रहे. यानी इसे एक तरह से खानदानी ट्रेन भी कह सकते हैं. सफर के दौरान लीडर के मनोरंजन के लिए डांसर्स का दल भी रहता है.
नॉर्थ कोरिया के सैन्य शासक किम जोंग उन मंगलवार सुबह रूस पहुंच चुके हैं. माना जा रहा है कि वे व्लादिवोस्तोक शहर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे. डेढ़ साल से चले आ रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ये मीटिंग नए मोड़ लाने वाली हो सकती है. हो सकता है कि किम और पुतिन दोनों एक-दूसरे को किसी तरह की मदद दें. लेकिन इस सबके बीच एक खास बात ये है कि बाकी लीडरों की तरह किम हवाई यात्रा नहीं, बल्कि ट्रेन से सफर करते हैं. हर तरह की सुविधाओं वाली ये ट्रेन अपने-आपमें भारी-भरकम इतिहास रखती है.
लीक नहीं हो पाती देश की ज्यादातर बातें
वैसे तो किम जोंग के बारे पुख्ता बातें कम ही पता लगती हैं, खासकर किम की कमियों के कमजोरियों के बारे में क्योंकि इससे अमेरिका को भी धमकाते इस छोटे देश पर खुद खतरा आ सकता है. इसके बाद भी बीच-बीच में कुछ न कुछ नया सामने आ ही जाता है.
हवाई सफर टालते रहे शासक
माना जाता है कि किम जोंग को उड़ने से डर लगता है. ये डर खानदानी है, यानी उनके पिता और दादा के बारे में भी यही कहा जाता रहा. यहां तक कि किम से पहले ये दोनों कोरियाई नेता भी ट्रैवल से बचते रहे और बहुत जरूरी होने पर ही देश से बाहर जाते. इसमें भी जहां तक मुमकिन हो, अपनी ट्रेन से यात्रा करते.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







