
पुतिन ने पाकिस्तान से किया ये वादा, क्या भारत के लिए झटका?
AajTak
उज्बेकिस्तान में हो रही एससीओ समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने शहबाज शरीफ से मुलाकात करते हुए अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाकर भारत की चिंता बढ़ा दी हैं. द्विपक्षीय मीटिंग में दोनों देशों के प्रमुखों ने रूस और पाकिस्तान के संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने पर चर्चा की है.
अमेरिका की कड़ी चेतावनी के बावजूद जिस रूस से भारत लगातार तेल खरीद रहा है, उसी रूस ने उज्बेकिस्तान में हो रही एससीओ मीटिंग में पाकिस्तान प्रेम दिखाकर भारत की चिंता बढ़ा दी हैं. दरअसल, भारत को अपना सबसे खास दोस्त बताने वाला रूस एससीओ समिट में पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है. समिट के दौरान दोनों देशों के प्रमुखों ने द्विपक्षीय बैठक भी की है. दोनों की खास मुलाकात के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने कहा कि साउथ ईस्ट एशिया में पाकिस्तान हमारा विश्वसनीय पार्टनर बन सकता है तो वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि रूस सुपरपावर है और हम उससे दोस्ती गहरी करना चाहते हैं.
पाकिस्तान के लिए क्या बोले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मेरे पास आपके भाई नवाज शरीफ ( पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री) के साथ कई बैठकों की अच्छी यादें हैं. पुतिन ने कहा कि हमने कजाकिस्तान और रूस में हुई एससीओ मीटिंग में मुलाकात की थी.
पुतिन ने आगे कहा कि रूस पाकिस्तान को साउथ ईस्ट एशिया और एशिया में अपने प्राथमिक सहयोगी के नजरिए से देखता है. दोनों देशों के रिश्ते सकरात्मकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं और हम इस बात से बहुत खुश हैं.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा कि कई क्षेत्रों में दोनों देशों के रिश्ते सकरात्मकता के साथ बनते जा रहे हैं. इन सभी क्षेत्रों में सबसे खास रूस और पाकिस्तान के कारोबारी और आर्थिक संबंध हैं.
पुतिन ने आगे कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से दोनों देशों के व्यापार में थोड़ी कमी जरूर आई, लेकिन आगे जो मीटिंग कराची में होने जा रही है, वहां मैं आशा करता हूं कि दोनों देशों के प्रतिनिधि रूस और पाकिस्तान के बीच व्यापार की रफ्तार को ना फिर से ट्रैक पर लाने के लिए रास्ता ढूंढे बल्कि उसे बढ़ाने का भी सोचें.
पाकिस्तान से पुतिन ने किया वादा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







