
पुतिन, जेलेंस्की और अब बाइडेन... 76 दिन में वॉर ट्रांयगल के तीन बड़े नेताओं से PM मोदी की मुलाकात के क्या मायने?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल अमेरिका के दौरे पर हैं. बीते 76 दिन में पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग के तीन बड़े किरदार देश- रूस, यूक्रेन और अमेरिका का दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने तीनों देशों के राष्ट्रपति से मुलाकात की.
लगभग ढाई साल पहले जब रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुई थी, तब भारत ने न तो किसी का साथ दिया और न ही किसी का विरोध. भारत शुरू से कहता रहा कि वो सिर्फ 'शांति' चाहता है. भारत के इस 'न्यूट्रल' रवैये की आलोचना भी हुई. लेकिन अब धीरे-धीरे ही सही, भारत खुद को 'पीसमेकर' के तौर पर स्थापित करने में काफी हद तक कामयाब होता दिख रहा है.
अमेरिका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'पहले भारत सबसे समान दूरी की नीति पर चलता था. अब भारत सबसे समान नजदीकी पर चल रहा है. आज जब भारत वैश्विक मंच पर कुछ कहता है, तो दुनिया सुनती है. मैंने जब कहा- ये युद्ध का समय नहीं है, तो उसकी गंभीरता सबने समझी.'
पिछले महीने जब प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के दौरे पर गए थे, तब उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात की थी. इस दौरान रूस-यूक्रेन जंग से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा था, 'युद्ध में भारत का रुख कभी भी न्यूट्रल नहीं था, बल्कि वो हमेशा शांति का पक्षधर रहा है.'
इसी नीति के चलते भारत खुद को 'पीसमेकर' के तौर पर स्थापित करने में कामयाब रहा है. बीते 76 दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग के तीन बड़े किरदार देशों के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की है और एक संदेश दिया है. 8 जुलाई को पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, 23 अगस्त को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और 21 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. ये दिखाता है कि भारत ने अपने 'न्यूट्रल' रूख के कारण न सिर्फ रूस और यूक्रेन बल्कि अमेरिका के साथ भी अपने संबंधों को बेहतर बनाने में कामयाबी हासिल की है.
भारत कैसे बन रहा पीसमेकर?
8 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी रूस की यात्रा पर गए थे. तब उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को गले लगाया था. मोदी का पुतिन को गले लगाना पश्चिमी देशों को पसंद नहीं आया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








