
पुतिन के विरोधी नवलनी की मौत के बाद एक्शन में बाइडेन, रूस को लेकर लिया बड़ा फैसला
AajTak
व्हाइट हाउस का कहना है कि वह नवलनी की मौत के बाद रूस पर अतिरिक्त कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि इस हफ्ते रूस पर कुछ नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे. हालांकि, ये प्रतिबंध किस तरह के होंगे, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला चर्चा में बना हुआ है. नवलनी की मौत के बाद अमेरिका बेहद सख्त कदम उठाने जा रहा है.
व्हाइट हाउस का कहना है कि वह नवलनी की मौत के बाद रूस पर अतिरिक्त कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि इस हफ्ते रूस पर कुछ नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे. हालांकि, ये प्रतिबंध किस तरह के होंगे, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
किर्बी ने कहा कि अमेरिका को अभी ये नहीं पता है कि नवलनी की मौत किस तरह हुई. लेकिन उनकी मौत में किसी न किसी तरह से रूस के राष्ट्रपति पुतिन की जिम्मेदारी है.
नवलनी की पत्नी का क्या है आरोप?
उनकी पत्नी यूलिया का कहना है कि प्रशासन कायरता के साथ उनके पति के शव को छिपा रहा है और उनकी मां को शव सौंपने में आनाकानी कर रहा है. यूलिया का दावा है कि उनके पति की हत्या नोविचोक की तरह के नर्व एजेंट से हत्या की गई है.
यूलिया ने कहा कि हम एलेक्सी की शहादत को बेकार जाने नहीं दे सकते और हम लगातार डटकर खड़े रहेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









