
पुणे में भीषण हादसा... बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों की कार खड़ी बस से टकराई, दो की मौके पर मौत
AajTak
पुणे में नवले पुल के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहां चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. कार में सवार युवक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. रास्ते में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बस से जाकर टकरा गई. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुणे के नवले पुल के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसे की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे बाहरी रिंग रोड पर वडगांव ब्रिज के पास हुआ. यहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. कार में छह युवक सवार थे, जो जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: Jalgaon Train Accident: जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, पुष्पक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचला, 12 लोगों की मौत
हादसे में घायल हुए चार युवकों को तुरंत नवले अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान 19 वर्षीय सोहम, 20 वर्षीय आयुष काटे, 19 वर्षीय अथर्व झेडगे, 19 वर्षीय प्रतीक बंडगर और 19 वर्षीय हर्ष वरे के रूप में हुई है. डॉक्टरों के अनुसार, चारों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पुलिस के अनुसार, कार की तेज रफ्तार और ड्राइवर का नियंत्रण खो देना इस दुर्घटना की प्रमुख वजह हो सकती है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़ी बस को देखकर कार ड्राइवर समय रहते रुक नहीं पाया, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








