
पुणे बस रेप: आरोपी ने तीन बार की जान देने की कोशिश! महिलाओं के खिलाफ अपराध के 5 केस पहले से दर्ज
AajTak
कोर्ट में पुणे पुलिस ने आरोपी की 14 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की थी. पुलिस ने तर्क दिया था कि मामले को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया रही है. अपराध करने के बाद आरोपी के हाथ में मोबाइल फोन देखा गया है. उसके कपड़े और मोबाइल जब्त किए जाने चाहिए. पूरी तरह से मेडिकल जांच अनिवार्य है. उससे पूछताछ जरूरी है कि क्या उसने पहले भी ऐसे अपराध किए हैं? क्या उसके साथ कोई साथी शामिल है? इन पहलुओं की जांच की जानी चाहिए.
पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर खड़ी बस में 26 साल की युवती से रेप का आरोपी दद्दात्रेय रामदास गाडे गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने पुणे के शिरूर तहसील से आरोपी को रात करीब 1.30 बजे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. आरोपी गाडे ने मंगलवार सुबह रेप की वारदात को अंजाम दिया था. तभी से उसकी तलाश हो रही थी. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने तेरह टीमें बनाई थी और उसके ऊपर एक लाख का इनाम भी रखा गया था.
कोर्ट में पुणे पुलिस ने आरोपी की 14 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की थी. पुलिस ने तर्क दिया था कि मामले को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया रही है. अपराध करने के बाद आरोपी के हाथ में मोबाइल फोन देखा गया है. उसके कपड़े और मोबाइल जब्त किए जाने चाहिए. पूरी तरह से मेडिकल जांच अनिवार्य है. उससे पूछताछ जरूरी है कि क्या उसने पहले भी ऐसे अपराध किए हैं? क्या उसके साथ कोई साथी शामिल है? इन पहलुओं की जांच की जानी चाहिए.
पुलिस ने कोर्ट से कहा कि आरोपी से यह जानकारी जुटाने की जरूरत है कि इतने दिनों तक उसे कौन पनाह दे रहा था? यह आरोपी आदतन अपराधी है. अब तक उसके खिलाफ डकैती के एक मामले समेत छह आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक मामले को छोड़कर, उसके सभी अपराध महिलाओं के खिलाफ रहे हैं. इसलिए उसे 14 दिन की रिमांड पर लेना जरूरी है. सभी तर्क सुनकर कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर दी.
जानकारी के मुताबिक आरोपी 26 फरवरी की शाम को वह गांव के पास एक बुजुर्ग महिला की झोपड़ी में पानी पीने गया था. उसके बाद से पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई. पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया. उसके गले पर कुछ निशान मिले हैं. पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
आरोपी गाडे शिरुर तालुका के एक खेत में छिपा हुआ था. गुरुवार से ही पुणे पुलिस की 13 टीमें उसकी तलाश कर रही थीं. पुलिस ने शिरुर तालुका में उसके गांव में भी दबिश दी थी. देर रात करीब 12 बजे गाडे ने गुनात गांव में एक घर पर दस्तक दी और पानी मांगा. उसे भूख लगी थी, इसलिए पानी पीने के बाद वह खाने की तलाश में चला गया. उसी समय मुखबिर ने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












