
पुणे पोर्श कांड: नाबालिग को ऑब्जर्वेशन होम से रिहा करने की मांग, बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका
AajTak
नाबालिग की चाची के वकील ने कहा कि, नाबालिग को हर संभव तरीके से संरक्षण देने की जरूरत थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कानून के साथ किसी भी टकराव की वजह से वह किसी गंभीर अपराधी में न बदल जाए. "उसे उसके दादा की कस्टडी से छीनकर कैसे एक पर्यवेक्षण गृह में रखा जा सकता है.
महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने 19 मई को पोर्श दुर्घटना मामले में शामिल नाबालिग की चाची द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की मेंटेनबिलिटी का विरोध किया है. नाबालिग को पहले जमानत दे दी गई थी, लेकिन लोगों को बढ़ते प्रेशर में उसे 22 मई को उसे दोबारा प्रेक्षण गृह में रखा गया है. याचिका में कहा गया है कि नाबालिग की चाची पूजा जैन ने नाबालिग को "घोर गैरकानूनी और मनमानी हिरासत और कैद" से मुक्त करने की मांग की है.
जैन की याचिका शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में जस्टिस भारती डांगरे और जस्टिस मंजूषा देशपांडे की पीठ के सामने सुनवाई के लिए आई. जैन की ओर से पेश वकील आबाद पोंडा ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के मद्देनजर, नाबालिग को पुलिस स्टेशन या अवलोकन गृह में हिरासत में नहीं लिया जा सकता था.
पोंडा ने आगे कहा कि नाबालिग को हर संभव तरीके से संरक्षण देने की जरूरत थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कानून के साथ किसी भी टकराव की वजह से वह किसी गंभीर अपराधी में न बदल जाए. "उसे उसके दादा की कस्टडी से छीनकर कैसे एक पर्यवेक्षण गृह में रखा जा सकता है, वह भी 19 मई 2024 के पहले के आदेश को वापस लेते हुए, यह कुछ ऐसा है जो पूरी तरह से कानून का उल्लंघन है और इस अदालत को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.
याचिका में कहा गया है कि पहले के जमानत आदेश को वापस लेने के लिए पुणे पुलिस का 22 मई का आवेदन कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं था, हालांकि विशेष न्यायाधीश मीडिया रिपोर्टों से प्रभावित थे. याचिका में यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक मंचों पर मौजूद सामग्री से पता चलता है कि न केवल नाबालिग और उसके परिवार को निशाना बनाया गया है, "बल्कि एक न्यायिक अधिकारी और न्यायपालिका का भी अत्यधिक अपमानजनक तरीके से मजाक उड़ाया गया है," जहां अधिकारी को मीडिया द्वारा परेशान किया गया था. याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट का हस्तक्षेप "न्याय की भावना की रक्षा के लिए आवश्यक है.
हालाँकि मुख्य लोक अभियोजक हितेन वेनेगांवकर और राज्य की ओर से पेश वकील आयुष केडिया ने याचिका के गुण-दोष के साथ-साथ बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के रूप में इसकी स्थिरता के पहले पहलू पर विरोध किया है. याचिका में कहा गया है कि परिवार पहले ही लोगों की हेट के खिलाफ काफी पीड़ा सह चुका है. याचिका में आगे प्रार्थना की गई है कि अभियोजन एजेंसी और अदालत सार्वजनिक हंगामे के आगे न झुकें. याचिका पर पीठ अगले सप्ताह विस्तार से सुनवाई करेगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








