
पुणे पुलिस ने जब्त किया 37 सौ करोड़ का 'म्याऊं-म्याऊं' ड्रग, आरोपी की तलाश में CBI की मदद लेगी पुलिस
AajTak
पुलिस ने पुणे और सहित की कई जगहों पर छापेमारी कर 3700 करोड़ रुपये की कीमत का 1800 किलोग्राम मेफेड्रोन (म्याऊं-म्याऊं) ड्रग जब्त किया है. पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री मालिक सहति 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुणे पुलिस ने कई जगहों पर एक के बाद एक छापेमारी कर लगभग 1800 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग को जब्त किया है. जिसे म्याऊं-म्याऊं भी कहा जाता है. पुलिस द्वारा जब्त की इस मेफेड्रोन ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3700 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में फैक्ट्री मालिक भीमाजी उर्फ अनिल परशुराम साबले समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इन जगहों पर टीम ने की छापेमारी इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दौंड तालुका में एक रासायनिक निर्माण कारखाने, पुणे की विश्रांतवाड़ी स्थित दो गोदामों, सांगली और दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में दुकानों सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी. इस मामले में मुख्य संदिग्ध भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक संदीप धुनाय है, जिस पर दवा निर्माण ऑपरेशन की साजिश रचने का आरोप है.आरोपी पुणे के दौंड के पास कुरकुंभ में फार्मास्युटिकल के रूप में एक रासायनिक फैक्ट्री अर्थकेम लैबोरेटरीज से दवा का व्यापार करता था.
2016 में DRI ने किया था गिरफ्तार
बता दें कि साल 2016 में धुनाय को नशीली दवाओं के व्यापार में संलिप्त पाए जाने के बाद डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) द्वारा गिरफ्तार किया गया था. जांच में ये भी खुलासा हुआ कि धुनाय ने पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में बिताए वक्त के दौरान बनाए गए संपर्कों से साथियों की कथित भर्ती की थी. पुलिस के मुताबिक, पुणे जेल के अंदर संदीप धुनाय, सांगली के अयूब मकंदर और विपिन कुमार ने एक गिरोह बनाया गया था. बाद में जमानत पर रिहाई मिलने के बाद उसने कथित तौर पर अपने ड्रग उत्पादन को और बढ़ावा दिया. पुणे पुलिस का मानना है कि सुदीप धुनाय अधिकारियों से बचने के लिए नेपाल से कुवैत भाग गया है.
'केंद्रीय जांच एजेंसी की मदद लेगी पुलिस' पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की मदद से संदीप धुनय के खिलाफ 'इंटरपोल रेड कॉर्नर' नोटिस जारी करने की सिफारिश की है. धुनाय यूके में भी कई अपराधों के लिए वांछित है, वहां के स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उसे 2016 से फरार घोषित कर दिया था.
क्या है म्याऊं-म्याऊं

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








