
पुणे कार हादसे में आरोपी नाबालिग को मिली जमानत, बेलगाम चालक ने बाइक को मारी थी टक्कर
AajTak
सामने आया है कि, पुणे में हुए हाई प्रोफाइल कार हादसे के आरोपी को जिला अदालत ने 14 घंटे के अंदर जमानत दे दी है. दो आईटी इंजीनियरों की मौत के मामले में जब बिल्डर के बेटे को अदालत में पेश किया गया, तो अदालत ने कुछ नियमों और शर्तों के तहत जमानत दे दी.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में हुए कार एक्सीडेंट मामले में आरोपी नाबालिग को अदालत ने जमानत दे दी है. नाबालिग का संबंध पुणे के मशहूर बिल्डर से है. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसके साथी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ येरवडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया था. हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अनीस दुधिया और अश्विनी कोस्टा के तौर पर हुई थी. दोनों राजस्थान के हैं. इस मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग को जमानत दे दी है.
जिला अदालत ने दी जमानत सामने आया है कि, पुणे में हुए हाई प्रोफाइल कार हादसे के आरोपी को जिला अदालत ने 14 घंटे के अंदर जमानत दे दी है. दो आईटी इंजीनियरों की मौत के मामले में जब बिल्डर के बेटे को अदालत में पेश किया गया, तो अदालत ने कुछ नियमों और शर्तों के तहत जमानत दे दी. रविवार देर रात करीब 2.30 बजे पोर्श कार और दोपहिया वाहन की टक्कर में दो आईटी इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई थी. हादसे के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया.
शराब पीकर कार चलाने का शक नाबालिग पर आईपीसी 304 (लापरवाही) के तहत मामला दर्ज किया गया था. प्रथम दृष्टया पुलिस को संदेह है कि आरोपी गाड़ी चलाते समय शराब पी रहा था. इसके लिए उनके खून की जांच की गई. हालांकि, इस टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले ही कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. कोर्ट को नाबालिग द्वारा किया गया अपराध गंभीर नहीं लगा, इसीलिए पुलिस ने कहा कि नाबालिग को जमानत मिल गई है.
200 से अधिक थी गाड़ी की स्पीड सामने आया है कि, दोनों मृतक राजस्थान के हैं. वे नजदीक के पब से पार्टी करके आ रहे थे. एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस घटना के बारे में बताया कि, मै रात को रिक्शा लेकर खड़ा था. लड़का-लड़की बाइस से थे और रोड क्रॉस कर रहे थे. तभी अचानक से पॉर्श कार फुल स्पीड में आई और उसने दोनों को उड़ा दिया. लड़की हवा मे 10 फिट तक उछल गई और लड़के की पसलियां टूटने के कारण वह हिल नही पा रहा था. पोर्श कार मे तीन लड़के थे. उनमें से एक भाग गया. बाद में पुलिस आई और सभी को हिरासत मे लिया. तीनों ने शराब पी थी और कार की स्पीड तकरीबन 200- 240 थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







