
पीएम मोदी से तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने की मुलाकात, कभी UN में उठाया था कश्मीर मुद्दा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय उज्बेकिस्तान के समरकंद में हैं. वो यहां शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने आए हैं. यहां मुख्य कार्यक्रम से इतर पीएम मोदी ने तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर बात की.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन से मुलाकात की. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंचे मोदी की तुर्की के राष्ट्रपति से यहां द्विपक्षीय संबंधों पर अलग से बैठक हुई.
अलग-अलग क्षेत्रों में बढ़ाएंगे सहयोग
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन के साथ मुलाकात की. समरकंद में हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के तौर तरीकों पर बातचीत हुई.
दोनों नेताओं की मुलाकात के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों के बीच काफी उपयोगी बातचीत हुई. दोनों ने जहां द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की, साथ ही दोनों देशों के बीच हाल में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ने की सराहना भी की. मोदी और एर्दोआन के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों को लेकर भी चर्चा हुई.
एर्दोआन ने UN में उठाया था कश्मीर मसला
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोआन को पाकिस्तान का करीबी सहयोगी माना जाता है. संयुक्त राष्ट्र की महासभा में उन्होंने अपने संबोधन में बार-बार कश्मीर मसले का जिक्र किया था. भारत ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए राष्ट्रपति एर्दोआन के बयान को 'पूर्णतया अस्वीकार्य' करार दिया था. साथ ही कहा था कि तुर्की को दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए. साथ ही अपनी नीतियों पर गहराई से ध्यान देना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







