
'पीएम मोदी ने मेरा ऑफर माना', ट्रंप ने फिर लिया भारत-PAK जंग रुकवाने का क्रेडिट, किया नया दावा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध टला. हेग में नाटो समिट के दौरान उन्होंने कहा कि मोदी को व्यापार और युद्ध के बीच विकल्प दिए थे, जिसके बाद तनाव खत्म हुआ. कांग्रेस नेताओं ने ट्रंप के इस बयान पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत-पाकिस्तान के बीच जंग टालने का दावा कर रहे हैं. फिर चाहे उनकी मिडिल ईस्ट की यात्रा हो या फिर नाटो समिट के लिए नीदरलैंड की यात्र - ट्रंप इस दावे के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते. फिलहाल वह नाटो शिखर सम्मेलन के लिए नीदरलैंड की राजधानी हेग में थे, जहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर से दावा किया कि उनके फोन कॉल से ही दोनों मुल्कों ने शांति स्थापित की.
डोनाल्ड ट्रंप इजरायल और ईरान की जंग रुकवाने को लेकर बात कर रहे थे. उन्होंने हिरोशिमा और नागासाकी का उदाहरण दिया, जहां अमेरिका के परमाणु बम गिराए जाने के बाद शांति कायम हुई थी. तब जापान-अमेरिका के बीच भीषण जंग चल रही थी. ट्रंप के कहने के मुताबिक, अमेरिकी हमले के बाद ही इजरायल-ईरान के बीच भी शांति स्थापित हुई. साथ ही कहा कि उन्हीं की वजह से भारत-पाकिस्तान की जंग टली.
यह भी पढ़ें: 'हिरोशिमा-नागासाकी में भी आई थी शांति...', अमेरिकी हमले और ईरान-इजरायल जंग खत्म होने के पीछे ट्रंप का नया लॉजिक
ट्रंप ने कहा- मोदी को दिए दो ऑप्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "...सबसे महत्वपूर्ण बात है भारत और पाकिस्तान... मैंने व्यापार पर फोन कॉल की एक सीरीज के साथ इसे समाप्त किया. मैंने कहा कि यदि आप एक दूसरे से लड़ने जा रहे हैं, तो हम कोई व्यापार सौदा नहीं करेंगे. पिछले सप्ताह पाकिस्तान के जनरल मेरे कार्यालय में थे."
ट्रंप ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं. वह एक महान सज्जन व्यक्ति हैं, वह एक महान व्यक्ति हैं. मैंने उन्हें समझाया, और मैंने कहा, यदि आप लड़ने जा रहे हैं तो हम व्यापार सौदा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, नहीं, मैं व्यापार सौदा करना चाहता हूं. हमने परमाणु युद्ध रोक दिया..."

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








