
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से चिढ़ा पाकिस्तान, कही दी ये बड़ी बात
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से जब अमेरिका और भारत के मजबूत हो रहे संबंधों को लेकर सवाल पूछा गया था. उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि भारत के साथ अमेरिका के मजबूत हो रहे संबंधों से हमें कोई समस्या नहीं है, बशर्ते इसका पाकिस्तान पर किसी तरह का असर नहीं पड़े.
भारत और पाकिस्तान के संबंधों में कड़वाहट किसी से छिपी नहीं है. मौजूदा समय में पड़ोसी मुल्क चौतरफा परेशानियों से घिरा हुआ है. एक तरफ आर्थिक बदहाली ने देश की कमर तोड़ दी है तो दूसरी तरफ अंदरूनी राजनीतिक संकट सिरदर्द बना हुआ है. ऐसे में पाकिस्तानी सरकार ने भारत और अमेरिका के मजबूत होते संबंधों पर बयान दिया है.
पाकिस्तान के गृहमंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) का कहना है कि पाकिस्तान को भारत के अमेरिका के साथ मजबूत हो रहे संबंधों से कोई समस्या नहीं है, बशर्तें उनके मुल्क के हित बाधित नहीं हों.
रक्षा मंत्री ने न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में यह बयान दिया. इस दौरान उनसे अमेरिका और भारत के मजबूत हो रहे संबंधों को लेकर सवाल पूछा गया था. इसका जवाब देते हुए आसिफ ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के मजबूत हो रहे संबंधों से हमें कोई समस्या नहीं है, बशर्ते इससे पाकिस्तान पर किसी तरह का नकारात्मक असर नहीं पड़े.
पड़ोसियों के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ अच्छे संबंध चाहता है. हमारी सीमाएं चीन, अफगानिस्तान, ईरान और भारत से लगती हैं. अगर पड़ोसियों से हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं तो हम उन्हें सुधारना चाहेंगे. हम शांति से जीना चाहते हैं. अगर शांति नहीं होगी तो हम हमारी अर्थव्यवस्था को रिस्टोर नहीं कर पाएंगे.
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मुझे निजी तौर पर लगता है कि हमें ऐसी स्थिति में नहीं धकेलना चाहिए, जहां हमें कुछ कड़े फैसले लेने पड़े. अमेरिका के साथ हमारे संबंध बहुत कीमती हैं. दोनों देशों के संबंधों का अपना एक इतिहास रहा है. हालांकि, कुछ निराशा भी हुई है लेकिन फिर भी हम अमेरिका के साथ हमारे संबंधों को तवज्जो देते हैं और चाहते हैं कि भविष्य में दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










