
पीएम मोदी की एक और हाई लेवल मीटिंग... आर्मी चीफ, विदेश मंत्री और NSA डोभाल से की मुलाकात
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन की संभावनाओं के बीच भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है. विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी इस मीटिंग में शामिल हुए.
पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन की संभावनाओं के बीच भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रधानमंत्री मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग में उनके आवास पर मुलाकात की है. पीएम मोदी के साथ इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी शामिल हुए.
पीएम से मुलाकात के बाद आर्मी चीफ लौट चुके हैं. पीएम की ताजा बैठक में शामिल हुए विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए डोभाल भी 7 लोक कल्याण मार्ग से रवाना हो चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले मंगलवार को एक हाई लेवल बैठक की थी.
यह भी पढ़ें: 'पहलगाम के दोषियों को कीमत चुकानी होगी, सरकार टाइम वेस्ट न करे...', राहुल गांधी ने की सख्त एक्शन की मांग
पीएम मोदी ने मंगलवार को डेढ़ घंटे की बैठक
90 मिनट की बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख - सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह शामिल हुए थे.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सेनाओं को "फुल ऑपरेशनल" छूट दी थी. सूत्रों ने बीते दिन की मीटिंग पर कहा था कि प्रधानमंत्री ने दोहराया कि आतंकवाद को "करारी चोट" पहुंचाना राष्ट्रीय संकल्प का विषय है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












