
पिता संग अपने रिश्ते पर राम कपूर ने की खुलकर बात, कहा- हमारी बातें लंबी होती थीं
AajTak
हाल ही में एक इंटरव्यू में राम कपूर ने पिता संग अपने रिलेशनशिप और बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की. पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच कैसी बॉन्डिंग रही इस पर भी उन्होंने बात की.
एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर का कुछ दिनों पहले निधन हो गया. वह कैंसर से पीड़ित थे. अनिल कपूर को प्यार से घर में लोग बिली बुलाते थे. वह 74 साल के थे. राम कपूर अपने पिता संग काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे. हाल ही में एक इंटरव्यू में राम कपूर ने पिता संग अपने रिलेशनशिप और बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की. पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच कैसी बॉन्डिंग रही इस पर भी उन्होंने बात की. राम कपूर ने कही यह बात राम कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा, "उनका और मेरा, हम दोनों का करियर काफी व्यस्त रहा है. हम दोनों के लिए शारीरिक तौर पर मौजूद होना एक ही समय पर थोड़ा मुश्किल होता था. इसके चलते हम दोनों फोन पर बात करते थे और वह बातचीत काफी लंबी हो जाया करती थीं, करीब दो से तीन घंटे. हम लड़ते थे, बहस करते थे, लेकिन आखिर में एक-दूसरे को बेस्ट सलाह देते थे. ऐसा इसलिए क्योंकि हम दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ अलग रखते थे. हम दोनों के बीच पिता-बेटे वाली बॉन्डिंग शानदार थी."More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












