
पायलट को प्लेन में अचानक दिखा कोबरा, 11 हजार फीट की ऊंचाई पर एक फैसले से बचा ली सबकी जान
AajTak
अफ्रीका में फ्लाइट उड़ा रहे एक पायलट को अचानक कॉकपिट में कोबारा सांप नजर आया. लेकिन पायलट इस घटना से घबराया नहीं, बल्कि उसने हिम्मत से काम लिया और अपने फैसले से सभी यात्रियों की जान बचा ली. उसके इस काम की अब दुनियाभर में तारीफ हो रही है.
11 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते एक प्लेन में पायलट को अचानक कोबरा नजर आया. बेहद जहरीली प्रजाति का यह सांप कॉकपिट के अंदर ही था. सांप को देखकर एक पल के लिए पायलट घबरा गए, लेकिन फिर उन्होंने शांति से काम लिया और एक फैसला लेकर प्लेन में सवार सभी यात्रियों की जान बचा ली.
मामला दक्षिण अफ्रीका का है. वॉर्सेस्टर से नेल्स्प्रूट फ्लाइट उड़ा रहे पायलट रूडोल्फ इरास्मस (Rudolf Erasmus) को अपनी सीट के नीचे किसी ठंडी चीज का अनुभव हुआ. पायलट ने सोचा की उसकी पानी की बोतल लीक हो गयी है. उन्होंने जैसे ही नीचे देखा तो एक कोबरा सांप सीट से नीचे की तरफ भागता हुआ नजर आया. सांप की लंबाई करीब 5 फीट थी.
हड़कंप मचने का था डर
जिस समय यह घटना हुई, उस समय प्लेन 11 हजार फीट की ऊंचाई पर था. पायलट इरास्मस इस बात को लेकर चिंतित हो गए कि कहीं अगर सांप की जानकारी यात्रियों को दी तो प्लेन में हड़कंप न मच जाए. बता दें कि प्लेन में पायलट को मिलाकर कुल 5 लोग मौजूद थे. तीन यात्री पीछे बैठे थे वहीं एक पायलट के बगल में बैठा था.
सीट के नीचे ही था सांप
पायलट ने धीरे से यात्रियों को बताया कि कॉकपिट में उनकी सीट के नीचे सांप है. इसलिए जितनी जल्दी हो सके प्लेन को लैंड कराना होगा. किस्मत से प्लेन में सवार किसी भी यात्री ने कोई शोर-शराबा नहीं किया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










