
पाकिस्तान से बढ़ती दुश्मनी के बीच किस करवट बैठेंगे भारत-चीन संबंध? अमेरिका से ट्रेड डील भी आ रही आड़े
AajTak
भारत और चीन के रिश्तों के बीच सुधार आ रहा था और इसी बीच पाकिस्तान के साथ भारत का तनाव बढ़ गया है. यह तनाव भारत-चीन रिश्तों को प्रभावित कर सकता है. अमेरिका के साथ भारत का व्यापार समझौता भी दोनों देशों के रिश्तों के बीच आ सकता है.
जून 2020 में गलवान में हुए झड़प के बाद भारत-चीन के रिश्तों में भारी तनाव देखने को मिला था. दोनों तरफ से विवाद को खत्म करने के लिए कई दौर की बैठकें हुईं जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन नरमी आने लगी थी. हाल ही में भारत-चीन के द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा था कि भारत-चीन संबंधों को ड्रैगन-हाथी टैंगो का रूप लेना चाहिए.
ड्रैगन चीन और हाथी भारत का प्रतीक माना जाता है और जिनपिंग का कहना था कि दोनों देशों को हर क्षेत्र में सहयोग गहरा करना चाहिए. शी जिनपिंग के इस बयान से पहले मार्च में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दो पड़ोसियों के बीच मतभेद होना स्वाभाविक है लेकिन भतभेद को विवाद में तब्दील नहीं होना चाहिए.
पीएम मोदी के इस बयान पर चीन काफी गदगद हुआ था और चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था कि चीन भारत के साथ हर क्षेत्र में सहयोग के लिए तैयार है ताकि दोनों देशों के बीच अच्छे और स्थिर संबंध बने रहे.
भारत-चीन संबंध सुधर ही रहे थे कि भारत और (चीन के दोस्त) पाकिस्तान के बीच जंग जैसी स्थिति बन गई है. भारत का आरोप है कि बीते हफ्ते पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में पाकिस्तान की संलिप्तता है जिसके बाद दोनों देश भारी तनाव के दौर से गुजर रहे हैं.
अमेरिका के साथ भारत का प्रस्तावित व्यापार समझौता भी चीन को उकसा सकता है और भारत-चीन के सुधरते रिश्तों पर ब्रेक लग सकता है.
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता कैसे भारत-चीन रिश्तों को प्रभावित करेगा?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










