
पाकिस्तान सेना ने पूर्व ISI चीफ को हिरासत में लिया, कोर्ट मार्शल का दिया आदेश
AajTak
पाकिस्तान आर्मी ने आईएसआई के पूर्व चीफ को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही शुरू की है. आर्मी ने बताया कि उनके खिलाफ आरोपों की पहले जांच की गई और फिर हिरासत में लिया गया. टॉप सिटी से संबंधित केस में उनके भाई के खिलाफ भी जांच चल रही है.
पाकिस्तान आईएसआई के पूर्व प्रमुख फैज हमीद को टॉप सिटी से जुड़े एक हाउसिंग स्कीम घोटाले से संबंधित आरोपों में हिरासत में ले लिया गया है. उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही शुरू की गई है. पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विंग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की गई, जिसमें पाकिस्तान आर्मी एक्ट के तहत हमीद के खिलाफ शिकायतें वैध पाई गई.
टॉप सिटी के प्रबंधन ने पूर्व आईएसआई चीफ हमीद पर अपने मालिक मोइज खान के घर और ऑफिस पर छापेमारी की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उनपर रिटायरमेंट के बाद अधिकार का दुरुपयोग और पाकिस्तान आर्मी एक्ट के उल्लंघन का आरोप है.
यह भी पढ़ें: क्या चीन से घिरता जा रहा है भारत? पाकिस्तान, नेपाल और अब बांग्लादेश... पड़ोसी मुल्कों ने कैसे बढ़ाई चिंता
कोर्ट मार्शल की कार्यवाही का आदेश
पाकिस्तान आर्मी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (रिटायर्ड) के खिलाफ टॉप सिटी मामले में की गई शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की गई और आरोप सही पाए गए. पाकिस्तान आर्मी एक्ट के प्रावधानों के तहत लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (रिटायर्ड) के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है." आर्मी ने बताया कि उनके खिलाफ अब कोर्ट मार्शल की कार्यवाही की जा रही है.
राष्ट्रीय संस्थानों की प्रतिष्ठा को हो सकता है नुकसान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









