
पाकिस्तान सरकार के खिलाफ इमरान खान का हकीकी आजादी मार्च, लाहौर से इस्लामाबाद करेंगे कूच
AajTak
मार्च से पहले इमरान खान ने वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा कि मार्च व्यक्तिगत या राजनीतिक हितों के लिए नहीं है, बल्कि देश के लिए वास्तविक स्वतंत्रता दिलाने के लिए है. उन्होंने कहा कि मार्च का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के फैसले 'विदेशी कठपुतली' के बजाय इसके अंदर किए जाएं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का 'हकीकी आजादी मार्च' लाहौर से शुरू हो गया है. यह इस्लामाबाद तक जाएगा. इमरान खान का इस साल यह ऐसा दूसरा मार्च है. इससे पहले उन्होंने मई में भी ऐसा मार्च निकाला था. माना जा रहा है कि मार्च में जनसमर्थन दिखाकर वे पाकिस्तान में जल्द आम चुनाव के लिए प्रशासन पर दबाव डालना चाहते हैं. उधर, इमरान खान के इस मार्च को देखते हुए पुलिस ने 13000 अफसरों को तैनात किया है. इमरान खान की पार्टी पीटीआई का दावा है कि यह मार्च शांतिपूर्ण होगा और तय रास्तों से ही गुजरेगा.
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों ने कानून को तोड़ा तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश साफ है. यदि प्रदर्शनकारी कानून का पालन करते हैं, तो हम उन्हें सुविधा प्रदान करेंगे.
حقیقی آزادی مارچ-- لاہور تا اسلام آباد روانگی پلان: #حقیقی_آزادی_مارچ pic.twitter.com/gM702lLkfP
पीटीआई के नेता मुहम्मद खान ने कहा कि उनका मार्च शांतिपूर्ण होगा. उन्होंने कहा कि हम खतरों के बावजूद अपने राजनीतिक आंदोलन को शांतिपूर्ण रखेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार को आखिर में चुनाव की तारीख की घोषणा करनी होगी.
PML-Q का इमरान के मार्च को समर्थन
PML-Q के नेता गुजरात प्रांत में इमरान खान के मार्च में शामिल होंगे. हालाँकि, पार्टी ने अभी तक अपने स्थानीय नेताओं को मार्च में भाग लेने के संबंध में निर्देश जारी नहीं किया है. सूत्रों के मुताबिक, PML-Q नेता मूनिस इलाही इमरान खान के वाहन पर सवार होकर ही मार्च में शामिल होंगे. पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









