
पाकिस्तान: शिया मुस्लिमों के जुलूस में बम धमाका, 3 की मौत; 50 जख्मी
AajTak
मध्य पाकिस्तान में शिया मुसलमानों के जुलूस के बीच ये धमाका हुआ. स्थानीय पुलिस ने धमाके में तीन लोगों के मरने की जानकारी दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से धमाके के बाद घायल लोग सड़क किनारे बैठकर मदद के लिए इंतजार कर रहे हैं.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलनगर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां शिया मुस्लिमों के जुलूस के बीच सड़क किनारे हुए ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












