
पाकिस्तान: विधवा हिंदू महिला से दरिंदगी, गला काटा, उधेड़ डाली चमड़ी, लोगों में आक्रोश
AajTak
पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. 40 साल की विधवा हिंदू महिला को बेरहमी से मारा गया है. उसके स्तन काट दिए गए महिला की गर्दन काटी गई और उसके पूरे शरीर की चमड़ी को उधेड़ दिया गया. वारदात सिंध प्रांत के संघार में हुई है.
पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब एक विधवा हिंदू महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. महिला का कत्ल करने के बाद उसकी लाश के साथ इस तरह से दरिंदगी की गई है कि आसपास के इलाकों में रहने वाली हिंदू आबादी में सनसनी फैल गई है.
सिंध प्रांत के संघार में रहने वाली 40 साल की जिस विधवा महिला का कत्ल किया गया, उसका नाम दया भील (40) है. दया की सिर कटी लाश बरामद की गई है. उसके चेहरे की चमड़ी उधेड़ दी गई है. किसी धारदार हथियार से महिला के स्तन भी काट दिए गए हैं. साथ ही उसके पूरे शरीर पर जगह-जगह कट और चमड़ी छीलने के निशान भी बरामद हुए हैं.
इस जघन्य हत्याकांड की गूंज पाकिस्तान के सोशल मीडिया में भी नजर आ रही है. लोग इस मामले को उठाते हुए अपने गुस्से का प्रदर्शन कर रहे हैं. मृतक महिला दया भील के 4 बच्चे हैं. उनका कहना है कि उनकी या उनकी मां की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.
यह पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है. अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के कलात कस्बे में अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला की अस्थियों को अपवित्र करने का मामला सामने आया था. इसे लेकर हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. हिंदू महिला की मौत के बाद महिला के रिश्तेदारों ने उसका अंतिम संस्कार श्मशान घाट में कर दिया था. जब महिला के परिजन श्मशान घाट से वापस लौट गए तो कुछ अज्ञात लोगों ने महिला की अस्थियों को बाहर फेंक दिया.
इससे पहले 12 अगस्त 2022 को मिल में काम करने वाली लड़की को चार लोगों ने किडनैप कर लिया था. इसके बाद लड़की के माता-पिता ने दावा किया कि उसकी लड़की का जबरन धर्म बदलवा दिया गया और अपहरणकर्ताओं में से एक ने उससे शादी कर ली. जब उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की तो सितंबर तक केस दर्ज नहीं किया गया.
इसके बाद पुलिस और मानवाधिकार अधिकारियों ने उसे बलूचिस्तान प्रांत से बरामद किया था और उसे पाकिस्तान के हैदराबाद लाया गया था. इसके बाद लड़की को एक शेल्टर होम में रखा गया क्योंकि उसके पति ने उसके माता-पिता के खिलाफ कोर्ट में मामला दायर कर दिया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







