
पाकिस्तान: राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का चुनाव आयोग को पत्र- 6 नवंबर को कराएं आम चुनाव
AajTak
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि देश में आम चुनाव 6 नवंबर को कराए जाएं. बता दें कि पाकिस्तान की संसद 9 अगस्त को भंग हुई थी.
पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार का कार्यकाल पूरा हो चुका है. बावजूद इसके वहां अभी आम चुनाव नहीं हो पाए हैं. इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि देश में 6 नवंबर को आम चुनाव कराए जाने चाहिए.
मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा को लिखे पत्र में राष्ट्रपति अल्वी ने पाकिस्तान के संविधान में मौजूद आर्टिकल 48(5) का हवाला दिया है. कहा गया है कि इस आर्टिकल के तहत संविधान राष्ट्रपति को ये अधिकार देता है कि वह संसद भंग होने के 90 दिनों के अंदर आम चुनाव की तारीख तय करे. बता दें कि पाकिस्तान की संसद 9 अगस्त को भंग हुई थी.
पत्र में आगे लिखा गया है कि इस वजह से संसद भंग होने के 89वें दिन तक चुनाव हो जाने चाहिए. इस हिसाब से ये तारीख छह नवंबर 2023 को पड़ेगी. बता दें कि अल्वी पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी से हैं.
पाकिस्तान में आम चुनाव परिसीमन की वजह से टल गए हैं. चुनाव आयोग ने बताया है कि वह 30 नवंबर तक परिसीमन निपटा लेंगे. इसके बाद ही चुनाव होंगे. हालांकि, अब तक इसकी तारीख तय नहीं है. माना जा रहा है कि चुनाव जनवरी से पहले नहीं हो पाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









