
पाकिस्तान में Mpox का चौथा केस मिला, विदेश से लौटे थे सभी मरीज, एयरपोर्ट पर बढ़ाई निगरानी
AajTak
पाकिस्तान ने एमपॉक्स से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं. इसे लेकर एयरपोर्ट पर सख्त सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है, क्योंकि यह सामने आया है कि एमपॉक्स वायरस से संक्रमित सभी मरीज विदेश से लौटे थे.
पाकिस्तान में MPOX का एक और मरीज मिला है, लिहाजा पड़ोसी देश में अब तक एमपॉक्स वायरस के चार मरीज सामने आ चुके हैं. चौथा मरीज खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में पाया गया है. खैबर-पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. इरशाद अली रोगानी ने कहा कि पेशावर एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने स्क्रीनिंग के दौरान वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद मरीज (चौथा मामला) को पुलिस और सेवा अस्पताल (PSH) में भेज दिया. रोगानी ने कहा कि क्विक रेस्पॉन्स टीम ने अस्पताल में जाकर मरीज के सैंपल लिए और उसे लैब में भेज दिया. रिपोर्ट सामने आने के बाद पुष्टि हुई कि मरीज एमपॉक्स वायरस से ग्रसित है. हालांकि मरीज की हालत स्थिर है.
पीटीआई के मुताबिक खैबर-पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि अभी तक एमपॉक्स के चार मरीज मिले हैं, सभी मरीज विदेश से लौटे हैं और अब तक कोई स्थानीय मामला सामने नहीं आया है.
खैबर पख्तूनख्वा के अलावा स्वास्थ्य अधिकारियों ने 19 अगस्त को बताया था कि हाल ही में सऊदी अरब से लौटे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के 47 वर्षीय शख्स को एमपॉक्स के लक्षणों की वजह से पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (PIMS) में भर्ती कराया गया था. डॉ. नसीम अख्तर ने बताया कि मरीज में एमपॉक्स के लक्षण मिले थे और उसे PIMS के स्पेशल वार्ड में रखा गया है. हालांकि, ये स्पष्ट नहीं किया गया कि मरीज में एमपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई थी या नहीं.
वहीं, कराची में एक मरीज को एमपॉक्स वायरस के लक्षण मिलने के बाद स्पेशल वॉर्ड में रखा गया था, हालांकि बाद में उसे छुट्टी दे दी गई. हालांकि पाकिस्तान में एमपॉक्स के अब तक कितने मरीज मिले हैं, इसे लेकर भी भ्रम की स्थिति है. लेकिन खैबर पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया है कि देश में एमपॉक्स के कुल 4 मरीज सामने आए हैं.
पाकिस्तान ने एमपॉक्स से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं. इसे लेकर एयरपोर्ट पर सख्त सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है, क्योंकि यह सामने आया है कि एमपॉक्स वायरस से संक्रमित सभी मरीज विदेश से लौटे थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










