
पाकिस्तान में सिख समाज की टीचर का अपहरण, दूसरे दिन निकाह कर लिया
AajTak
शनिवार को सिख समाज की टीचर दीना कौर का अपहरण कर लिया गया था. रविवार को उसके परिवार को बताया गया कि दीना का निकाह हो गया है. घटना के बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. परिजन ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया है
पाकिस्तान में मानवाधिकारों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. वहां एक बार फिर सिख समाज की लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर निकाह का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक दिन पहले सिख समाज की टीचर लड़की का अपहरण किया गया और दूसरे दिन परिजन को बेटी के निकाह की सूचना दे दी गई. घटना से सिख समाज में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है. घटना पीर बाबा Kpk प्रांत की है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सिख समाज की टीचर दीना कौर का अपहरण कर लिया गया था. रविवार को उसके परिवार को बताया गया कि दीना का निकाह हो गया है. घटना के बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. परिजन ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया है और सिख समुदाय को चुप रहने के लिए कहा है.
भारत सरकार से दखल देने की मांग
इस घटना पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने ट्वीट किया और पाकिस्तान सरकार को घेरा है. सिरसा ने कहा कि एक परिवार चुपचाप अपनी बेटियों को जबरन धर्म परिवर्तन और भावनात्मक शोषण करते कैसे देख सकता है? ये बुनियादी मानवाधिकारों के खिलाफ है और हम पाकिस्तान के सिख भाइयों के समर्थन में खड़े हैं. मैं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जी से इस मामले में दखल देने का आग्रह करता हूं.
पाकिस्तान सरकार नहीं दे रही ध्यान
सिरसा ने कहा कि विदेश मंत्री से पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों के मुद्दे पर बातचीत करने का आग्रह करता हूं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. पाकिस्तान में सिखों की सुरक्षा पर हमारे पहले के ट्वीट्स की अनदेखी की गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







