
पाकिस्तान में भारत को लेकर बिना लाग-लपेट के बोले रूसी विदेश मंत्री
AajTak
रूस और पाकिस्तान के रिश्ते इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं. अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले रूस क्वाड देशों अमेरिका-भारत-जापान-ऑस्ट्रेलिया के बीच गहराते रिश्ते पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है. पाकिस्तान की यात्रा के दौरान लावरोव ने कश्मीर पर बिना नाम लिए बयान दिया था.
रूस और पाकिस्तान के रिश्ते इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पिछले हफ्ते भारत के बाद पाकिस्तान का दौरा किया. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज तक पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है जबकि पिछले नौ सालों में रूस के किसी विदेश मंत्री का ये पहला दौरा था. रूस के विदेश मंत्री जब पाकिस्तान पहुंचे तो उनसे भारत से रिश्ते को लेकर भी कई कठिन सवाल पूछे गए. लावरोव ने भी भारत को लेकर स्पष्ट रूप से अपनी राय रखी. हाल के दिनों में रूस की सबसे बड़ी चिंता अमेरिका के नेतृत्व वाले क्वॉड समूह में भारत की बढ़ती सक्रियता रही है. क्वाड में अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. इस समूह को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन को काउंटर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं, रूस के लिए अमेरिका के वर्चस्व को चुनौती देने के लिए चीन अहम सहयोगी है. रूस ने एक बयान में यहां तक कह दिया था कि भारत को चीन विरोधी साजिशों में मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. जब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पाकिस्तान पहुंचे तो उनसे क्वॉड और भारत को लेकर सवाल किया गया. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “Quad” में भारत की भूमिका बढ़ रही है. हम इस तथ्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि एक जिम्मेदार वैश्विक शक्ति के रूप में भारत अपनी विदेश नीति की प्राथमिकताओं को स्वयं निर्धारित कर रहा है. (फोटो-PTI)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







