
पाकिस्तान में भारत के 21 दुश्मन ढेर, लेकिन अब भी खुले घूम रहे हैं ये बड़े आतंकवादी
AajTak
पिछले कुछ महीनों के दौरान पाकिस्तान में 21हाई-प्रोफाइल आतंकवादी मारे गए हैं. गौर करने वाली बात ये है कि इन आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है. ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि पाकिस्तानी धरती पर भारत के दुश्मनों को कौन मार रहा है? अगला नंबर किसका आएगा?
पाकिस्तान में रविवार को एक आतंकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह पहली बार नहीं है जब अज्ञात हमलावर ने किसी आतंकी को गोली मारी हो, पिछले तीन वर्षों के दौरान पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में करीब 20 से अधिक वो आतंकी मारे गए हैं जो नई दिल्ली की "वांटेड लिस्ट" में शामिल थे.
गौर करने वाली बात ये है कि ये सभी आतंकियों को अज्ञात हमलावर ने मौत के घाट उतारा है. मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT), हिज्बुल मुजाहिदीन (HuM), जैश-ए-मुहम्मद (JeM) जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे. लगातार मारे जा रहे आतंकियों के बाद पाकिस्तान में रह रहे सभी प्रमुख आतंकी खौफ के साये में जी रहे हैं या अंडरग्राउंड हो गए हैं.
भारत पर आरोप
यह हत्याएं लगभग एक ही पैटर्न पर हुई हैं. हाल ही में ब्रिटिश अखबार द गार्डियन की रिपोर्ट आई जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान में हुई करीब 20 हत्याएं संयुक्त अरब अमीरात से संचालित भारतीय खुफिया एजेंसियों के स्लीपर सेल के जरिए अंजाम दिए गए. इसके बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय भी सामने आया है उसने इन हत्याओं के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है. पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के लिए स्थानीय हत्यारों का एक नेटवर्क स्थापित किया है जिसे संयुक्त अरब अमीरात में तैनात लोगों के माध्यम से नियंत्रित किया जाता है. हालांकि भारत ने इस तरह के सभी आरोप सिरे से खारिज कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: 'खुशी है लेकिन न्याय पूरा नहीं हुआ, पाकिस्तानी साजिश...,' हत्यारे अमीर सरफराज के सफाये पर क्या बोलीं सरबजीत सिंह की बेटी?
वो आतंकी जिन्हें अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










