
पाकिस्तान में फिर बिगड़ेंगे हालात? इमरान समर्थक और सरकार आमने-सामने, इस्लामाबाद पहुंच रहे PTI कार्यकर्ता
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने राजधानी इस्लामाबाद की ओर कूच कर दिया है. इमरान समर्थकों को इस्लामाबाद में आने से रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सरकार ने इस्लामाबाद में आने वाले हर व्यक्ति की गिरफ्तारी का आदेश दिया है.
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने राजधानी इस्लामाबाद की ओर कूच कर दिया है. इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों को इस्लामाबाद में आने से रोकने के लिए पुलिस ने भारी नाकाबंदी कर रखी है.
इमरान खान ने 13 नवंबर को अपने समर्थकों को 24 नवंबर को इस्लामाबाद कूच करने का आह्वान किया था. हालांकि, भारी पुलिसबलों की तैनाती और नाकाबंदी के कारण समर्थक आ नहीं पाए. पीटीआई ने जनता से गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए मार्च में शामिल होने की अपील की थी.
इमरान समर्थकों के मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने सड़कों पर भारी कंटेनर रख दिए थे. लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इसे हटा दिया. पंजाब प्रांत के अटक जिले में रात गुजारने के बाद समर्थक सोमवार सुबह फिर इस्लामाबाद की ओर निकल पड़े हैं.
पीटीआई कार्यकर्ताओं का ये मार्च ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब इस्लामाबाद में बेलारूस का एक उच्च प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने पीटीआई पर लोगों को असुविधा पहुंचाने का आरोप लगाया. वहीं, डिप्टी पीएम इशाक डार ने पीटीआई समर्थकों के प्रदर्शन को सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया है. उन्होंने कहा कि इमरान की पार्टी ऐसे वक्त पर प्रदर्शन करती है, जब देश में विदेशी हस्तियों का दौरा होता है.
खैबर पख्तूनख्वाह के मुख्यमंत्री अली अमीन ने कहा कि हमें तब तक पीछे नहीं हटना चाहिए, जब तक इमरान खान रिहा नहीं हो जाते. इस मार्च के साथ शुरुआत में इमरान की पत्नी बुशरा बीबी भी साथ थीं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अपनी गाड़ियों में ही रहें, ताकि हम जल्द से जल्द वहां (इस्लामाबाद) पहुंच सकें.
हालांकि, इमरान समर्थकों को इस्लामाबाद में आने से रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सरकार ने इस्लामाबाद में आने वाले हर व्यक्ति की गिरफ्तारी का आदेश दिया है. इस्लामाबाद आने-जाने वाले हर रास्ते पर सिर्फ बैरिकेडिंग की गई है, बल्कि प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









