
पाकिस्तान में दिनदहाड़े 2 सिखों की गोली मारकर हत्या, पंजाब के CM भगवंत मान ने मोदी सरकार से की ये अपील
AajTak
पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार दो हमलावरों ने सुबह 42 साल के सलजीत सिंह और 38 वर्षीय रंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों सिख मसालों के कारोबार में थे और पेशावर से करीब 17 किलोमीटर दूर सरबंद के बाटा ताल बाजार में उनकी दुकानें थीं. अभी तक किसी भी समूह ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है.
पाकिस्तान के पेशावर में रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर दो सीखों की हत्या कर दी. घटना खैर पख्तूनख्वा प्रांत की है. वारदात के बाद भारत के पंजाब में सिखों में आक्रोश है. मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिखों की हत्या की निंदा की है. साथ ही उन्होंने भारत सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. पेशावर में पिछले आठ महीने में सिख समुदाय पर इस तरह का यह दूसरा हमला है. सितंबर 2021 में एक सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
मृत सिखों की पहचान रंजीत सिंह (42) और कुलजीत सिंह (38) के रूप में हुई है. ये दोनों सरबंद इलाके के बट्टा ताल चौक पर मसाला बेचते थे. बताया जा रहा है कि ये सुबह दुकान पर पहुंचे थे, इसी दौरान दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उन पर गोलियां चला दीं. उधर, वारदात की जानकारी के बाद पाकिस्तानी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है कि वारदात को क्यों अंजाम दिया गया है.
दो सिखों की हत्या की जानकारी के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना की निंदा की. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि तथ्यों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.
पेशावर में करीब 15 हजार सिख रहते हैं
बता दें कि पेशावर में लगभग 15 हजार सिख रहते हैं. इनमें से ज्यादातर खैर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी जोगन शाह के पास रहते हैं. यहां के अधिकतर सिख व्यवसाय से जुड़े हैं जबकि कुछ फार्मेसियां भी चलाते हैं.
उधर, वारदात की जानकारी के बाद खैर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस को दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है. उन्होंने घटना को सौहार्द बिगाड़ने की साजिश करार देते हुए कहा कि मृतकों के परिवारों को न्याय दिलाया जाएगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










