
'पाकिस्तान में तेल को लेकर ट्रंप को भ्रम...', PAK से अमेरिका की ऑयल डील को लेकर बोले शशि थरूर
AajTak
शशि थरूर ने कहा कि अभी ये देखना होगा कि अमेरिका कितना टैरिफ लगाएगा. अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. रूस से तेल खरीदने पर हम वह 100 फीसदी पेनाल्टी भी लग सकती है. जिस तरह की बातें ट्रंप कर रहे हैं. यह उनकी बारगेनिंग टैक्टिस भी हो सकती है. लेकिन अगर हम पर इतना अधिक टैरिफ लगेगा तो इससे हमारा ट्रेड बर्बाद हो जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर सख्त संकेत दिए हैं. भारत पर संभावित 25 फीसदी टैरिफ और रूस से तेल खरीदने पर अतिरिक्त पेनाल्टी का अंदेशा जताया जा रहा है. जबकि ट्रंप ने दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ ऑयल डील कर चौंका दिया है. अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है.
शशि थरूर ने कहा कि अभी ये देखना होगा कि अमेरिका कितना टैरिफ लगाएगा. अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. रूस से तेल खरीदने पर हम वह 100 फीसदी पेनाल्टी भी लग सकती है. जिस तरह की बातें ट्रंप कर रहे हैं. यह उनकी बारगेनिंग टैक्टिस भी हो सकती है. लेकिन अगर हम पर इतना अधिक टैरिफ लगेगा तो इससे हमारा ट्रेड बर्बाद हो जाएगा.
थरूर ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड को लेकर अभी बातचीत हो ही रही है. लेकिन अगर बात नहीं बनी तो इससे हमारे एक्सपोर्ट पर असर पड़ेगा. हमारी जीडीपी डगमगा जाएगी. अमेरिका की व्यापारिक मांगें पूरी तरह से अनुचित है. इससे भारत में लाखों लोगों की आजीविका खतरे में आ जाएगा. अमेरिका हमारे लिए बहुत बड़ा बाजार है. अमेरिका में हमारा तकरीबीन 90 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट होता है. अगर इसमें भारी कमी आई, तो यह हमें नुकसान पहुंचाएगा.
अमेरिका-पाकिस्तान की ऑयल डील पर क्या बोले थरूर?
उन्होंने कहा कि अमेरिका की मांगें पूरी तरह से अनुचित हैं और हमारे वार्ताकारों को इसका विरोध करने का पूरा अधिकार है. हमारे देश की लगभग 70 करोड़ आबादी कृषि पर निर्भर हैं. हम उनकी आजीविका को सिर्फ अमेरिका को खुश करने के लिए खतरे में नहीं डाल सकते. अमेरिका को भी हमारी जरूरतों को समझना होगा.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






