
पाकिस्तान में कासिम से कहा- ‘तेरा भाई हमारे लिए काम करता है’, अब जांच एजेंसी ने उसे भी दबोचा! ISI की साजिश बेनकाब
AajTak
हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार हुए कासिम की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों को पूछताछ में कासिम ने बताया कि जब वह पाकिस्तान गया था, तब वहां की खुफिया एजेंसी ISI ने उससे कहा था कि उसका भाई पहले से ही उनके लिए काम कर रहा है. इसी के बाद अब जांच एजेंसियों ने उसके भाई असीम उर्फ हसीम को भी जांच में शामिल कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए मेवात के रहने वाले कासिम से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान कासिम ने कहा कि जब वह पाकिस्तान गया था, तो वहां ISI के अधिकारियों ने उससे कहा कि उसका भाई पहले से ही उनके लिए काम कर रहा है. इस सनसनीखेज जानकारी के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने कासिम के भाई असीम उर्फ हसीम को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, असीम उर्फ हसीम से पहले कई घंटे पूछताछ की गई और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हसीम भी कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है और उन्हीं लोगों के संपर्क में था, जिनसे कासिम जुड़ा हुआ था. ऐसे में जांच एजेंसियों को शक है कि हसीम भी ISI नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में रिश्तेदारी, ISI से कनेक्शन और इनफॉरमेशन शेयरिंग की ट्रेनिंग... जासूसी करने वाले कासिम ने पूछताछ में क्या-क्या बताया?
सूत्रों का कहना है कि ISI कासिम को जासूसी के लिए तैयार कर रही थी, जिसमें उसके भाई की भूमिका अहम रही. कासिम को विश्वास में लेने के लिए ISI एजेंटों ने यह तक कहा कि उसका भाई पहले से ही उनके लिए काम करता है. इसी जानकारी को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने हसीम को जांच में शामिल किया और अब उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कासिम और हसीम के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे. दोनों के पाकिस्तान कनेक्शन और वहां की गतिविधियों की जांच की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और जल्द ही नए खुलासे हो सकते हैं.
पूछताछ में हुआ था खुलासा- आईएसआई से मिले थे दो लाख पाकिस्तानी रुपये

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












