
पाकिस्तान में आफत की बारिश, 24 घंटे में 45 मौतें, खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा नुकसान
AajTak
पाकिस्तान के लोगों के लिए बारिश आफ़त बनकर आई है. बीते 24 घंटे में बारिश की वजह से 45 लोगों की मौत हो चुकी है. 68 लोग घायल हो गए हैं. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ. यहां 21 मौतें हुई हैं. एनडीएमए ने बताया है कि बारिश से स्थिति आने वाले समय में और बिगड़ सकती है और बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है.
पाकिस्तान में बारिश आफ़त बनकर आई है. बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में सात और लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 45 पहुंच गई है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 4 मौतें बलूचिस्तान, 2 खैबर पख्तूनख्वा और एक पंजाब में हुई है.
एनडीएमए के मुताबिक़, 26 जून से अब तक बारिश से जुड़े मामलों में 68 लोग घायल हुए हैं.
एनडीएमए के वेबसाइट के अनुसार, बीते 24 घंटे में बारिश से सबसे ज्यादा खैबर पख्तूनख्वा प्रभावित हुआ है. इस प्रांत में सबसे अधिक मौतें हुई हैं. यहां अब तक 21 लोगों की जान चुकी है. पंजाब प्रांत में 13, सिंध में 7 और बलूचिस्तान में चार लोगों की जान गई है.
कहां कितने घायल हुए?
बारिश की वजह से सबसे ज्यादा घायल पंजाब प्रांत में हुए. पंजाब में घायलों की संख्या 39 है. वहीं, सिंध में 16, खैबर पख्तूनख्वा में 11 और बलूचिस्तान में दो.
बारिश की वजह से सिर्फ लोगों ही जान नहीं गई है. इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी नुक़सान पहुंचा और जानवरों की भी जान गई है. 50 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए, 39 मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुआ और 55 मवेशियों की भी मौत हो गई है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










