
पाकिस्तान में आतंक और हिंसा में 46% की बढ़ोतरी... खैबर पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित
AajTak
CRSS रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस वर्ष की तीसरी तिमाही में दर्ज मौतों की संख्या लगभग पिछले साल की कुल संख्या के बराबर है. इस वर्ष अब तक 2,414 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि 2024 में कुल 2,546 मौतें हुई थीं. Q2 2025 की तुलना में अपराधियों की मौतों में लगभग 55 प्रतिशत, नागरिकों में 43 प्रतिशत और सुरक्षा कर्मियों में 28 प्रतिशत का इजाफा देखा गया.
पाकिस्तान में इस साल तीसरी तिमाही (Q3) में हिंसा और आतंकवाद में 46 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र बना हुआ है. यह जानकारी सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) की ताजा रिपोर्ट में सामने आई है, जिसे मीडिया रिपोर्ट में साझा किया गया.
रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में पाकिस्तान में कुल 329 हिंसक घटनाएं हुईं, जिनमें आतंकवादी हमले और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई शामिल हैं. इन घटनाओं में कम से कम 901 लोग मारे गए और 599 घायल हुए. इसमें नागरिक, सुरक्षा बल और आतंकवादी शामिल हैं.
हाल ही में मंगलवार को क्वेटा में एफसी मुख्यालय के पास आत्मघाती हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए, जिनमें दो एफसी जवान भी शामिल थे. इसके एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने दो खुफिया आधारित ऑपरेशनों (IBOs) में 13 आतंकवादियों को ढेर किया.
अब तक 2414 लोगों की मौत
CRSS रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस वर्ष की तीसरी तिमाही में दर्ज मौतों की संख्या लगभग पिछले साल की कुल संख्या के बराबर है. इस वर्ष अब तक 2,414 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि 2024 में कुल 2,546 मौतें हुई थीं. रिपोर्ट के अनुसार, चौथी तिमाही अभी बाकी है और मिलिटेंट हिंसा के बढ़ने और बढ़ी हुई काउंटर-टेरर ऑपरेशनों के कारण यह संख्या और बढ़ सकती है.
तीसरी तिमाही में हुई 901 मौतों में से 516 (57 प्रतिशत) अपराधियों की थीं, जबकि 385 नागरिक और सुरक्षा बलों के सदस्य मारे गए. नागरिक मौतें 219 (24 प्रतिशत) और सुरक्षा कर्मियों की 166 (18 प्रतिशत) थीं.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.







