
पाकिस्तान: मंदिर में तोड़फोड़ मामले में सड़क से संसद तक सिर्फ बयानबाजी, 48 घंटे बाद भी नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
AajTak
पाकिस्तान के रहीमयार खान में बुधवार को एक मंदिर में बुरी तरह तोड़फोड़ की गई थी. पाकिस्तान के बड़बोले गृहमंत्री और पुलिस के मुखिया शेख राशिद की नींद घटना के 48 घंटे बाद खुली और एक ट्वीट कर खानापूर्ति करते हुए कहा कि हिंदू मंदिर को अपवित्र करने की घटना निंदनीय और दुखद है.
पाकिस्तान के रहीमयार खान में बुधवार को एक मंदिर में बुरी तरह तोड़फोड़ की गई थी. पाकिस्तान के बड़बोले गृहमंत्री और पुलिस के मुखिया शेख राशिद की नींद घटना के 48 घंटे बाद खुली और एक ट्वीट कर खानापूर्ति करते हुए कहा कि हिंदू मंदिर को अपवित्र करने की घटना निंदनीय और दुखद है. इस तरह की घटनाएं इस्लाम और पाकिस्तान को पूरी दुनिया में बदनाम करती हैं. दूसरे धर्मो के पूजा स्थल को अपवित्र करना पूरी तरह से इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ है. हम इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने में राज्य सरकार की सहायता कर रहे हैं. धार्मिक नफरत फैलाने और अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हम देश के सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. رحیم یار خان ہندومندربے حرمتی واقعہ: مندر بے حرمتی واقعے میں ملوث افراد کو پکڑنے کیلئےصوبائی حکومت کی معاونت کر رہے ہیں۔ مذہبی منافرت پھیلانے اوراقلیتوں کے خلاف اکسانے والوں کیخلاف بلا تفریق کاروائی ہوگی۔ ملک میں تمام مذہبی اقلیتوں کاتحفظ یقینی بنائیں گے۔ Expressing my views on temple attack incident in @NAofPakistan session today chaired by @QasimKhanSuri @PublicNews_Com pic.twitter.com/AnnLUZ6OC3 2nd part of my speech at @NAofPakistan today over Temple Attack incident chaired by @QasimKhanSuri @NASpeakerPK pic.twitter.com/pYqC9P3chm
हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








