
'पाकिस्तान भिखारी नहीं, IMF का मेंबर है...', ऐसा क्यों बोले PAK वित्त मंत्री इशाक डार?
AajTak
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का सदस्य है, भिखारी नहीं. पिछले कई महीनों से पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. बार-बार अनुरोध करने के बाद भी IMF ने पाकिस्तान की कोई मदद नहीं की है.
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मदद की गुहार लगा रहा है. लेकिन अभी तक IMF की ओर से पाकिस्तान को कोई वित्तीय मदद नहीं मिली है. आईएमएफ ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में सभी निर्देशों को पूरा करने के लिए कहा है. वहीं, पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान अंतरराषट्रीय मुद्रा कोष का सदस्य है, भिखारी नहीं.
दरअसल, लोन को लेकर बातचीत के लिए पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार को शुक्रवार को IMF से मीटिंग के लिए वॉशिंगटन जाना था. लेकिन आखिरी समय में उन्होंने यह दौरा रद्द कर दिया. जिसके बाद चर्चा होने लगी कि IMF के अधिकारियों ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री से मिलने से इनकार कर दिया.
पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज मिलने में आ रही है समस्या
इशाक डार ने शनिवार को इसे अफवाह बताते हुए कहा, "मैंने यह दौरा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर रद्द किया है. आईएमएफ के अधिकारियों ने मिलने से मना कर दिया, यह पूरी तरह से अफवाह है. पाकिस्तान IMF का सदस्य है, भिखारी नहीं."
उन्होंन जोर देते हुए कहा, "IMF मुझे स्प्रिंग मीटिंग में शामिल होने से नहीं रोक सकता. हमने यह यात्रा IMF के साथ उत्पन्न गतिरोध के कारण रद्द किया है."
ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार वाशिंगटन में आयोजित हो रही विश्व बैंक और आईएमएफ की स्प्रिंग बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक 10 से 16 अप्रैल तक होगी. इस दौरान इशाक डार और आईएमएफ के बीच भी मीटिंग का कार्यक्रम था. इस मीटिंग में पाकिस्तान को मिलने वाली बेलआउट पैकेज में आ रही समस्याओं को दूर करने के संबंध में बातचीत होने की संभावना थी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












