
पाकिस्तान बॉर्डर पर हवाई अभ्यास करेगा भारत, आसमान में गरजेंगे राफेल, सुखोई और मिराज, NOTAM हुआ जारी
AajTak
NOTAM आमतौर पर तब जारी किया जाता है जब किसी विशेष हवाई क्षेत्र में वायुसेना अभ्यास कर रही हो, मौसम खराब हो या वहां कोई बाधा मौजूद हो. इस बार का NOTAM एक फेयरली लार्ज यानी अपेक्षाकृत बड़े स्तर के अभ्यास को दर्शाता है, जो पाकिस्तान के साथ मौजूदा कूटनीतिक तनाव की गंभीरता को भी इंगित करता है.
भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सटी दक्षिणी सीमा के पास 7 और 8 मई को एक बड़े पैमाने पर वायु सैन्य अभ्यास के लिए 'नोटिस टू एयरमेन' (NOTAM) जारी किया है. यह जानकारी मंगलवार को जियो-इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने दी. हालांकि इस अभ्यास की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन NOTAM के जरिए स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि इस दौरान संबंधित क्षेत्र की हवाई सीमा को प्रतिबंधित किया जाएगा. यह भारत की वायुसेना द्वारा एक विशाल सैन्य ड्रिल की तैयारी को दर्शाता है.
जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और उससे सटे इलाकों में अभ्यास के दौरान राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी फ्रंटलाइन विमान भाग लेंगे. प्रमुख बेड़े जमीनी हमले और हवा से हवा में युद्ध करने के लिए अभ्यास करेंगे. लड़ाकू विमानों द्वारा हवाई रक्षा अभ्यास भी आयोजित किए जाएंगे क्योंकि वायुसेना में मिग-29 की भूमिका होती है. वायुसेना के इस अभ्यास की निगरानी शीर्ष अधिकारियों द्वारा की जाएगी और इसकी मानक प्रक्रियाओं को दुरुस्त किया जाएगा.
इन परिस्थितियों में जारी होता है NOTAM
बता दें कि NOTAM आमतौर पर तब जारी किया जाता है जब किसी विशेष हवाई क्षेत्र में वायुसेना अभ्यास कर रही हो, मौसम खराब हो या वहां कोई बाधा मौजूद हो. इस बार का NOTAM एक फेयरली लार्ज यानी अपेक्षाकृत बड़े स्तर के अभ्यास को दर्शाता है, जो पाकिस्तान के साथ मौजूदा कूटनीतिक तनाव की गंभीरता को भी इंगित करता है.
यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिससे पूरे देश में गुस्सा और चिंता का माहौल है.
पिछले महीने हुआ था ऑपरेशन 'आक्रमण'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












