
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में SHO के घर पर ग्रेनेड अटैक, 5 लोग जख्मी
AajTak
अधिकारियों के अनुसार, यह हमला खुजदार में एसएचओ कादिर शेख के घर पर हुआ. खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जावेद जेहरी ने मीडिया को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने हब सिटी एसएचओ के घर पर हथगोला फेंका, जिसमें उनके पिता और उनके भाई के चार बच्चे घायल हो गए.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया है जिसमें चार बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए. यह हमला तब किया गया है जब विद्रोही अशांत प्रांत में लगातार हमलों को अंजाम दे रहे हैं.
अधिकारियों के अनुसार, यह हमला खुजदार में एसएचओ कादिर शेख के घर पर हुआ. खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जावेद जेहरी ने मीडिया को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने हब सिटी एसएचओ के घर पर हथगोला फेंका, जिसमें उनके पिता और उनके भाई के चार बच्चे घायल हो गए.
लगातार हो रहे हैं हमले
उन्होंने बताया, "पिता को इलाज के लिए कराची ले जाया गया है, जबकि बच्चों का इलाज किया जा रहा है. घटना की जांच की जा रही है." प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आतंकवादियों द्वारा पिछले सप्ताह 440 यात्रियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस पर घात लगाकर हमला किए जाने के बाद से प्रांत के विभिन्न हिस्सों में कई आतंकवादी हमले हुए हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं बलूचिस्तान की PM-in-Exile डॉ नायला कादरी बलोच, जो CPEC को बता चुकी हैं बलूचिस्तान के लिए 'डेथ सेन्टेन्स'
विद्रोहियों ने 26 बंधकों की हत्या कर दी, जिसके बाद अगले दिन सेना ने सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया. रविवार को, नोशकी में अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर की एक बस पर आत्मघाती हमलावर ने हमला किया, जिसमें पांच लोग मारे गए और कम से कम 30 सैनिक घायल हो गए थे. एक दिन पहले, क्वेटा में बलूचिस्तान आतंकवाद विरोधी बल (एटीएफ) के एक पार्क किए गए वाहन के पास हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








