
पाकिस्तान ने हाफिज सईद की बढ़ाई सुरक्षा, अबू कताल की हत्या के बाद ISI आतंकियों को कर रहा सेफ
AajTak
पाकिस्तान ने 26/11 के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ा दी है, खासकर उसके करीबी सहयोगी अबू कताल की हत्या के बाद उसके घर को सब-जेल में बदल दिया गया है. आईएसआई ने सईद की सुरक्षा की समीक्षा का बाद आतंकी को सुरक्षित स्थान पर रखा है.
पाकिस्तान ने 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ा दी है. हाल ही में सईद के करीबी सहयोगी, अबू कताल की हत्या के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सईद की सुरक्षा की समीक्षा की और उनके घर को एक सब-जेल में बदल दिया गया है, इस बात की पुष्टि पाकिस्तानी पत्रकार अजाज सईद ने भी की है.
हाफिज सईद पर कई बार जानलेवा हमला हुआ लेकिन वह हर बार बच निकलने में कामयाब रहता है. हालांकि हाफिज सईद के घर को अब नियंत्रित हिरासत में बदल दिया गया है, जहां प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: आतंकी अबू कताल के सफाए से सहम गया पाकिस्तान... ISI ने हाफिज सईद और बेटे तल्हा की बढ़ाई सिक्योरिटी
जेल में कम ही रहा है हाफिज सईद
पाकिस्तान का दावा है कि हाफिज सईद टेरर फंडिंग के आरोप में सजा काट रहा है, लेकिन इन दावों के बावजूद रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह पारंपरिक जेल में कम ही रहा है. इसके उलट, उसे अक्सर लाहौर में नजरबंद किया गया है, जहां उसे सीमित स्वतंत्रता दी जाती है. हाफिज सईद, जो संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका द्वारा एक वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जा चुका है, लगातार पाकिस्तान में खुलेआम सक्रीय नजर आता है.
हाफिज सईद के करीबियों की हत्या

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








