पाकिस्तान ने लगातार 6वें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन, नौशेरा-सुंदरबनी और अखनूर में गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने लगातार छठे दिन भी नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया. 29-30 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी. हालांकि, भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया.
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तानी सेना ने लगातार छठी रात को भी गोलीबारी की. भारतीय सेना ने इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है.
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने लगातार छठे दिन भी नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया. 29-30 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी. हालांकि, भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया.
अधिकारियों ने आगे बताया कि 29-30 अप्रैल 2025 की रात को नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के अलावा बारामुला, कुपवाड़ा और परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से पाकिस्तानी चौकियों से भी उनकी सेना ने गोलीबारी की. भारतीय सेना ने यहां भी पाक सेना को उचित जवाब दिया.
28-29 अप्रैल को भी किया सीजफायर का उल्लंघन
इससे पहले पांचवीं रात को पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी. 28-29 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुला और अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की.
वहीं, चौथी रात को भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी. 27-28 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. जिसका भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.