
'पाकिस्तान ने बढ़िया गेम खेला...', टैरिफ पर भारत-अमेरिकी तनाव को कैसे देखते हैं रघुराम राजन
AajTak
अर्थशास्त्री और पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से भारतीय निर्यात पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला भू-राजनीति नहीं, बल्कि तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यक्तिगत प्रतिक्रिया से जुड़ा था.
रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए 50% टैरिफ के पीछे रूस से भारत की तेल खरीद का मुद्दा नहीं था, बल्कि मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए चार दिन के सैन्य तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप की नाराज़गी प्रमुख कारण थी. उन्होंने यह भी कहा कि यहां पाकिस्तान ने अच्छा गेम खेला. उन्होंने यह टिप्पणियां 4 दिसंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिख के यूबीएस सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स इन सोसाइटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कीं.
रघुराम राजन ने कहा कि ट्रंप ने उस समय संघर्ष विराम का श्रेय स्वयं लिया था, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की ओर से दो बार बातचीत के अनुरोध के बाद ही युद्धविराम हुआ. पाकिस्तान ने सार्वजनिक रूप से ट्रंप को धन्यवाद दिया, जबकि भारतीय सैन्य नेतृत्व ने कहा कि संघर्ष विराम भारत-पाक बातचीत से ही संभव हुआ. उनके मुताबिक, यही बयानबाज़ी व्हाइट हाउस को पसंद नहीं आई.
यह भी पढ़ें: 'एहसान नहीं कर रहे अमेरिकी... ' चावल पर टैरिफ की धमकी को लेकर ट्रंप को मिला करारा जवाब!
पूर्व गवर्नर ने कहा कि यह तनाव पूरी तरह ट्रंप की व्यक्तिगत प्रतिक्रिया से उपजा था, न कि रूस से तेल आयात पर भारत के रुख से. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बान द्वारा रूस से तेल खरीदने पर भी ट्रंप ने कोई आपत्ति नहीं जताई. राजन ने कहा, "तेल कभी केंद्रीय मुद्दा था ही नहीं. असल मुद्दा व्यक्तित्व और ट्रंप के दावे पर भारत की प्रतिक्रिया थी."
पाकिस्तान पर सिर्फ 19% टैरिफ
रघुराम राजन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने इस पूरे प्रकरण को "सही तरीके से खेला" और इसी का परिणाम था कि भारत पर अमेरिकी टैरिफ 50% रहा, जबकि पाकिस्तान पर केवल 19% टैरिफ लगाए गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि मई में हुए चार दिन के 'मिनी-वॉर' के दौरान भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के बाद पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर सीमित और सटीक कार्रवाई की थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







