
पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने क्यों कहा-'पाकिस्तानियों को भीख का कटोरा फेंक देना चाहिए'
AajTak
विदेशी मुद्रा संकट की वजह से पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2023 के महीने के लिए पाकिस्तान सरकार का कर्ज बढ़कर 2.44 अरब डॉलर हो गया है. इसी बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर ने कहा है कि पाकिस्तानियों को भीख का कटोरा फेंक देना चाहिए.
चीन से कर्ज को लेकर जारी बातचीत के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने कहा है कि सभी पाकिस्तानियों को भीख का कटोरा फेंक देना चाहिए. पाकिस्तानी सेना प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने हाल ही में पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को मंजूरी दी है. तीन अरब डॉलर का ये कर्ज पाकिस्तान को नौ महीने में दिया जाएगा.
दरअसल, विदेशी मुद्रा संकट की वजह से पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. आर्थिक संकट से उबरने के लिए पाकिस्तान पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से संघर्ष कर रहा है. बेलआउट पैकेज के लिए भी पाकिस्तान सरकार और आईएमएफ के बीच पिछले 8 महीने से बातचीत जारी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2023 महीने के लिए पाकिस्तान सरकार का कर्ज बढ़कर 2.44 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है. इस कर्ज में चीन का 2.07 अरब अमेरिकी डॉलर का गैर-गारंटी वाला कर्ज भी शामिल है.
पाकिस्तानियों को फेंक देना चाहिए भीख का कटोराः जनरल असीम मुनीर
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर ने विदेशी कर्ज पर निर्भरता को खत्म करने के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकताओं पर जोर दिया. सोमवार को खानेवाल मॉडल एग्रीकल्चर फार्म के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा, "पाकिस्तान एक गौरवान्वित, उत्साही और प्रतिभाशाली राष्ट्र है. सभी पाकिस्तानियों को भीख का कटोरा फेंक देना चाहिए."
जनरल सैय्यद मुनीर ने आगे कहा, "अल्लाह ने पाकिस्तान को सभी आशीर्वाद से नवाजा है. दुनिया की कोई भी ताकत देश की प्रगति को नहीं रोक सकती है. देश मां की तरह होता है और लोगों और देश के बीच रिश्ता प्यार और सम्मान का होता है. पाकिस्तानी सेना को अपने राष्ट्र की सेवा करने पर गर्व है. सेना को ताकत लोगों से मिलती है."
संबोधन के दौरान लोगों से वादा करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान मौजूदा संकट से बाहर नहीं निकल जाता, सेना चैन से नहीं बैठेगा. उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और दोनों एक-दूसरे के लिए अपरिहार्य होते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







